ऑस्कर 2023 के स्टेज पर धमाल मचाएंगी दीपिका, मिली प्रजेंटर की जिम्मेदारी, अमेरिकी एक्ट्रेस एरियाना डेबोस के साथ होस्ट करेंगी शो

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
ऑस्कर 2023 के स्टेज पर धमाल मचाएंगी दीपिका, मिली प्रजेंटर की जिम्मेदारी, अमेरिकी एक्ट्रेस एरियाना डेबोस के साथ होस्ट करेंगी शो

MUMBAI. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 95वें ऑस्कर 2023 के प्रेसेंटर्स में से एक बन गई हैं। उन्हें ऑस्कर में प्रजेंटर की जिम्मेदारी दी गई है। इस लिस्ट में दीपिका के अलावा अन्य हॉलीवुड प्रजेंटर भी होंगे। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को दी है। 12 मार्च को 95ऑस्कर का लाइव टेलीकास्ट डॉल्बी थिएटर से किया जाएगा।



ऑस्कर के स्टेज पर धमाल मचाएंगी दीपिका



ऑस्कर में दीपिका को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में ऑस्कर में प्रजेंटर्स की पूरी लिस्ट है। इस लिस्ट में दीपिका का भी नाम शामिल है। दीपिका अमेरिकी एक्ट्रेस एरियाना डेबोस के साथ ऑस्कर अवॉर्ड होस्ट करने वाली हैं। 




View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)



ये खबर भी पढ़िए...






ये हॉलीवुड हस्तियां भी होंगी शामिल



दीपिका के साथ-साथ ऑस्कर 2023 में हॉलीवुड प्रजेंटर भी होंगे। ऑस्कर प्रजेंटर की लिस्ट में रिज अहमद,एरियाना डीबोस, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, ट्रॉय कोत्सुर,जो सलदाना, जोनाथन मेजर्स, मेलिसा मैक्कार्थी, जेनेल मोनाए, क्वेस्टलव, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज़, जेनिफर कॉनेली,  सैमुअल एल जैक्सन, डोनी येन के नाम शामिल है।



ऑस्कर 2023 में RRR का गाना 



ऑस्कर 2023 में एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन मिला है। ये पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म का गाना ऑस्कर नॉमिनेशन तक पहुंचा है। राम चरण और जूनियर एनटीआर के गाने नाटू-नाटू ने पूरी दुनिया में धमाल मचा दी है।  


ऑस्कर 2023 एरियाना डेबोस के साथ होस्ट करेंगी दीपिका दीपिका को मिली प्रजेंटर की जिम्मेदारी 95वें ऑस्कर में दीपिका पादुकोण Oscars 2023 Deepika host with Ariana Debose Deepika responsibility of presenter Deepika Padukone at 95th Oscars
Advertisment