वेब सीरीज ताज डिवाइडेड बाय ब्लड से धर्मेंद्र का फर्स्ट लुक सामने आया, सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के रोल में दिखेंगे एक्टर

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
वेब सीरीज ताज डिवाइडेड बाय ब्लड से धर्मेंद्र का फर्स्ट लुक सामने आया, सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के रोल में दिखेंगे एक्टर

MUMBAI. एक्टर धर्मेंद्र वेब सीरीज 'ताज डिवाइडेड बाय ब्लड' के साथ अपने डिजिटल डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी ओरिजिनल सीरीज 'ताज- डिवाइडेड बाय ब्लड' की अनाउंसमेंट की है। इस सीरीज से धर्मेंद्र ने अपना पहला लुक फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनके इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे है। एक्टर सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के किरदार में दिख रहे है। 




— Dharmendra Deol (@aapkadharam) February 15, 2023



जारी हुआ धर्मेंद्र का पहला लुक 



वेब सीरीज ताज डिवाइडेड बाय ब्लड से धर्मेंद ने सोशल मीडिया पर दो लुक शेयर किए हैं। पहले लुक में एक्टर ने रेड कलर की सूफी संत कॉस्टयूम पहनी हुई है। उनकी सफेद बढ़ी हुई दाढ़ी है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- दोस्तों मैं ताज में शेख सलीम चिश्ती का रोल प्ले कर रहा हूं,जो एक सूफी संत थे। मेरा छोटा और बहुत ही खास रोल है। वहीं दूसरे लुक में एक्टर कुर्सी पर बैठे हुए दिख रहे है। 




— Dharmendra Deol (@aapkadharam) February 15, 2023



ये खबर भी पढ़िए...






इस लुक में ये आएंगे नजर



ताज डिवाइडेड बाय ब्लड एक पीरियड ड्रामा है। इसमें मुगल साम्राज्य से जुड़ी चीजों को दिखाया जाएगा। सीरीज में धर्मेंद्र के अलावा नसीरुद्दीन शाह, अदिति राव हैदरी, शुभम कुमार मेहरा, आशिम गुलाटी समेत कई अन्य सितारें नजर आएंगे। बादशाह अकबर के रोल में नसीरुद्दीन शाह, अनारकली  के रोल में अदिति राव हैदरी, राजकुमार सलीम  के रोल में आशिम गुलाटी, राजकुमार मुराद  के रोल में ताहा शाह, राजकुमार दानियाल  के रोल में  शुभम कुमार मेहरा, रानी जोधा बाई  के रोल में संध्या मृदुल, जरीना  के रोल में रानी सलीमा  में, सौरासेनी मैत्रा मेहर उन निसा के  रोल में , राहुल बोस मिर्जा हकीम के रूप में और धर्मेंद्र शेख सलीम क्रिस्टी के रूप में दिखाई देंगे। रोनाल्ड स्कैल्पेलो के निर्देशन में बनी 'ताज डिवाइडेड बाय ब्लड' की कहानी साइमन फैंटाजो ने लिखी है। इस सीरीज को जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा।


सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के रोल में दिखे धर्मेंद्र ताज डिवाइडेड बाय ब्लड से धर्मेंद्र का पहला लुक Bollywood News वेब सीरीज ताज डिवाइडेड बाय ब्लड Dharmendra in role of Sufi saint Sheikh Salim Chishti Dharmendra first look from web series Taj Divided by Blood बॉलीवुड न्यूज web series Taj Divided by Blood
Advertisment