फिल्म लेट्स गेट मैरिड में नजर आएंगे धोनी, 28 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, प्रोडक्शन कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट्स की पहली मूवी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
फिल्म लेट्स गेट मैरिड में नजर आएंगे धोनी, 28 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, प्रोडक्शन कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट्स की पहली मूवी

MUMBAI .एमएस धोनी के फैंस के लिए गुड न्यूज है। खबरें है कि धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मिलकर प्रोडक्शन कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट्स की शुरुआत करने जा रहे है। धोनी एंटरटेनमेंट्स की पहली तमिल फिल्म ‘LGM’ (लेट्स गेट मैरिड) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें, कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर क्रिकेटर एमएस धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ चेन्नई में लॉन्च किया था। फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया था। ये तमिल फिल्म 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।





LGM में एक्टिंग करते नजर आएंगे धोनी





रोमांस, कॉमेडी और ट्विस्ट से भरपूर इस फिल्म को धोनी की पत्नी साक्षी ने प्रोड्यूसर किया है। जानकारी के मुताबिक इस फैमिली ड्रामा में कैमियो रोल प्ले कर सकते हैं। फैंस ये गुड न्यूज सुनकर कफी एक्साइटेड हैं। हालांकि यह सच है या सिर्फ एक प्रमोशन स्ट्रैटेजी है, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।





ये सितारे आएंगे नजर





'लेट्स गेट मैरिड' का निर्माण एमएस धोनी ने अपने बैनर धोनी एंटरटेनमेंट के तहत किया है, जो तमिल फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म निर्माता के रूप में उनकी पहली फिल्म है। इस फिल्म को रमेश थमिलमानी ने डायरेक्ट किया है। इसमें हरीश कल्याण, इवाना,नादिया, योगी बाबू, आरजे विजय, श्रीनाथ, वीटीवी गणेश, विनोदिनी, दीपा शंकर और विक्कल विक्रम समेत कई अन्य सितारें नजर आने वाले हैं।





फिल्म की कहानी





'लेट्स गेट मैरिड' फिल्म की कहानी गौतम की है, जो मीरा से बेशुमार प्यार करता है। वह उससे शादी करना चाहता है, लेकिन साथ ही वह मां के साथ भी रहना चाहता है। मीरा इससे सहमत नहीं है। इस वजह से गौतम कुर्ग के लिए ट्रिप प्लान करता है, ताकि मां के साथ उसकी होने वाली पत्नी मीरा का भी बॉन्ड मजबूत हो सके। 



Bollywood News बॉलीवुड न्यूज movie Let Get Married MS Dhoni Dhoni in Let Get Married फिल्म लेट्स गेट मैरिड एमएस धोनी लेट्स गेट मैरिड में धोनी