DHONI VIRAL VIDEO: पुराने रंग में फिर लौटे माही, देखें वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से और टूर्नामेंट से भी बाहर हो गई है। चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वापस रांची लौट आए हैं। इसी बीच उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला है।

Advertisment
author-image
Dolly patil
New Update
nmahi
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

 IPL 2024: आईपीएल के मौजूदा सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings )  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( Royal Challengers Bangalore ) से हार गई थी। हालांकि इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से और टूर्नामेंट से भी बाहर हो गई है। इस बीच चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वापस रांची लौट आए हैं। धोनी को अब यहां अपनी बाइक पर घूमते देखा गया, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। धोनी के एक फैन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी अपनी पसंदीदा बाइक में से एक यामाहा RD350 को चलाते नजर आ रहे हैं।

धोनी का वीडियो वायरल

महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो ग्रीन कलर की टीशर्ट और ब्लैक कलर की जीन्स पहने हुए दिख रहे हैं। धोनी ने बाइक राइडिंग के समय फुल कवरेज हेलमेट भी लगा रखा है। इस दौरान वो सड़क से अपने फार्म हाउस के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि माही को सड़क पर ज्यादा लोग पहचान नहीं सके और वो आसानी से अपने फार्म हाउस के भीतर चले गए।

बाइक के शौक़ीन माही

जानकारी के मुताबिक ये पहली बार नहीं है जब महेंद्र सिंह धोनी रांची की सड़कों पर बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वो कई बार अपने होम टाउन में बाइक की सवारी करते हुए भी नजर आ चुके हैं। माही को बाइक का बड़ा शौक है और उनके पास अलग-अलग कंपनियों की कई बेहतरीन बाइक भी मौजूद हैं। उनके पास कई शानदार बाइक्स और गाड़ियां हैं। एक वीडियो में, पूर्व भारतीय गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने उनके घर के दो मंजिला गैरेज को भी दिखाया था।

thesootr links

Royal Challengers Bangalore IPL 2024 Mahendra Singh Dhoni चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी Chennai Super Kings