/sootr/media/post_banners/9077d8e1926d7a60699faf7cf230bac79875d383d79866001d2f636bc535d9b7.jpeg)
MUMBAI. दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती की 25 फरवरी यानी आज 49वीं बर्थ एनिवर्सरी है। साल 1992 में एक्ट्रेस ने फिल्म 'विश्वात्मा' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इनकी फिल्में औसत रही पर फैन फालोइंग बहुत बड़ी थी। इसके बाद दिव्या के पास फिल्म ऑफर्स की लाइन लग गई। बताया जाता है कि 1992 से 1993 के बीच दिव्या ने लगातार 11 फिल्में साइन की थीं। उनकी मासूमियत और खूबसूरती के बारे में सोच कर लोग आज भी दीवाने हो जाया करते हैं। खूबसूरती के साथ ही साथ उनकी एक्टिंग भी दर्शकों को खूब भाती थी। मात्र तीन साल में ही दिव्या भारती ने 21 फिल्में कर ली थीं। 1990 की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक थीं। लेकिन 1993 में सबकुछ तब खत्म हो गया, जब दिव्या की मौत हो गई। बताया जाता है कि उनकी मौत उनके अपार्टमेंट की बालकनी से गिरने के कारण हुई। लेकिन उनकी मौत आज भी एक रहस्य है।
साजिद से 10 मई 1992 को हुई थी शादी, 5 अप्रैल 1993 को मौत
दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला की शादी 10 मई 1992 में हुई थी। दिव्या और साजिद की पहली मुलाकात फिल्म 'शोला और शबनम' के सेट पर हुई थी। यहां पर गोविंदा ने दोनों को मिलवाया था। साजिद अक्सर दिव्या भारती से मिलने फिल्म के सेट पर आते थे और ऐसे ही धीरे-धीरे दोनों की लव स्टोरी भी शुरू हो गई। इसके बाद दिव्या भारती और साजिद ने शादी कर ली। लेकिन शादी से पहले दिव्या ने अपना धर्म परिवर्तन कराया था। दिव्या ने अपनी शादी को शुरुआती दिनों में दुनिया से छिपाकर रखा था। दिव्या भारती ने महज 19 साल की उम्र में इस दुनिया को 5 अप्रैल 1993 को अलविदा कह दिया था। दिव्या सिर्फ 11 महीने तक ही अपनी शादीशुदा जिंदगी देख पाई थीं।
ये भी पढ़ें...
दिव्या भारती के पिता बीमा अधिकारी थे
दिव्या का बचपन शैशवकाल मुंबई शहर में बीता। वह अपने पिता ओमप्रकाश भारती, जो एक बीमा अधिकारी थे। उनकी मां का नाम मीता भारती था। मीता ओमप्रकाश भारती की दूसरी पत्नी थीं। दिव्या की शुरुवाती शिक्षा मानेकजी कॉपर हाई स्कूल में हुई।
7 अप्रैल 1993 को हुआ था अंतिम संस्कार
7 अप्रैल 1993 में दिव्या का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में हुआ था।
जहां कुछ लोग इसे सुसाइड बताते है। वहीं कुछ लोगों ने इसे मर्डर बताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि दिव्या की मौत महज एक एक्सीडेंट थी। उन्होंने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी, जिस वजह से वो खुद को संभाल नहीं पाई और खिड़की से गिर गईं। कई लोगों ने ये दावा किया था कि दिव्या लंबे समय से डिप्रेशन में थीं। वजह ये थी कि उनके पति साजिद का नाम अंडरवर्ल्ड से जोड़ा जा रहा था, जिस वजह से वो बहुत परेशान रहती थीं।
1998 में दिव्या की को बताया गया था हादसा
पुलिस इसके बाद 5 साल तक जांच करती रही। फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों से पूछताछ की गई। दिव्या के पति साजिद नाडियाडवाला सबसे ज्यादा शक के घेरे में रहे। फिर 1998 में इस बात पर आधिकारिक पुष्टि की गई कि दिव्या की मौत सिर्फ एक हादसा थी। शक के घेरे में रहे सभी लोगों को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी।