Divyanka Tripathi Twin Boys: भोपाल की दिव्यांका बनीं जुड़वा बेटों की मां, जताई खुशी
Manya Jain | May 27, 2026, 20:49 IST
Divyanka Tripathi Twin Boys
भोपाल की बेटी और मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद मां बनी हैं। उन्होंने मंगलवार को मुंबई में जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। पति विवेक दाहिया और दिव्यांका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह बड़ी खुशखबरी शेयर की।
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
टेलीविजन की दुनिया से एक बेहद खूबसूरत और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी मां बन गई हैं। उन्होंने मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में जुड़वा बेटों को जन्म दिया है।
![00_1779776158-814094]()
इस खबर के आते ही दिव्यांका के होमटाउन भोपाल और उनके फैंस के बीच जश्न का माहौल है। एक्ट्रेस और उनके पति विवेक दाहिया ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपने फैंस को पैरेंटहुड के इस नए सफर की जानकारी दी है।
दिव्यांका और विवेक ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारा जॉइंट पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि आखिरकार हमारा लंबा इंतजार अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। हमारे घर दो नन्हे मेहमान आ गए हैं और हमारी जिंदगी बदल गई है।
कपल ने मजाकिया और फिल्मी अंदाज में लिखा कि मेरे करण अर्जुन आ गए हैं। आगे उन्होंने लिखा कि हमें पैरेंटहुड के इस खूबसूरत सफर को शुरू करना है। इसके लिए हमें आप सभी के ढेर सारे प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।
कपल ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमें एक मजेदार बात लिखी है। उन्होंने लिखा कि हमने भगवान से थोड़ी सी खुशियां मांगी थीं। लेकिन भगवान ने हमसे कहा कि इस बार खुशियों का डबल डोज ले लो।
यही वजह है कि उनके घर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। दिव्यांका ने इसी साल मार्च के महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी थी। तब उन्होंने बेबी बंप के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं।
मार्च में प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए दिव्यांका ने एक बहुत ही इमोशनल नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था कि शादी के 10 साल बाद हमारी कहानी में सबसे प्यारा ट्विस्ट आया है। कुछ सफर जल्दी पूरे करने के लिए नहीं बने होते हैं।
![screenshot-2026-05-26-114135_1779776129-703293]()
उन्होंने आगे लिखा कि जब लगता है कहानी पूरी हो गई, तभी जिंदगी नया अध्याय जोड़ती है। हमें अब भी इस बात पर पूरी तरह यकीन नहीं हो पा रहा है। हम बिना वजह मुस्कुरा रहे हैं और दिल में सिर्फ दुआएं हैं।
दिव्यांका और विवेक दाहिया की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। उस शो में दोनों ही मुख्य किरदारों में नजर आ रहे थे।
साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे को अपना दिल बैठ गए। इसके बाद जनवरी 2016 में दोनों ने सगाई कर ली। सगाई के ठीक 5 महीने बाद जुलाई 2016 में दोनों की शादी भोपाल में हुई थी।
दिव्यांका त्रिपाठी का बचपन और पढ़ाई-लिखाई सब भोपाल में ही पूरी हुई है। उन्हें टीवी शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से देश भर में बहुत बड़ी पहचान मिली थी। इस शो में उनके सीधे-साधे किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया।
इसके बाद वे 'ये हैं मोहब्बतें' में डॉ. इशिता भल्ला के रोल में दिखीं। टीवी शोज के अलावा दिव्यांका कई बड़े रियलिटी शोज और वेब सीरीज का हिस्सा रही हैं। आज भोपाल की यह बेटी अपने जीवन के सबसे सुखद दौर में है।
ये खबरें भी पढ़ें...
Box Office पर किस फिल्म का रहा जलवा, जानिए किसने कमाए कितने करोड़
कांस फिल्म फेस्टिवल में घूंघट पहनकर पहुंची एक्ट्रेस रुचि गुर्जर, मचा बवाल
आ गया माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म Maa Behen का ट्रेलर
Drishyam 3: एडवांस बुकिंग से लेकर रनटाइम तक, जानें मोहनलाल की फिल्म हर डिटेल
- टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मां बन गई हैं।
- उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में जुड़वा बेटों को जन्म दिया है।
- भोपाल की रहने वाली दिव्यांका की शादी को 10 साल हो चुके हैं।
- दिव्यांका और विवेक दाहिया ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा की।
- फैंस और टीवी जगत के सितारे कपल को लगातार बधाई दे रहे हैं।
भोपाल की लाडली दिव्यांका के घर गूंजी किलकारी
00_1779776158-814094
इस खबर के आते ही दिव्यांका के होमटाउन भोपाल और उनके फैंस के बीच जश्न का माहौल है। एक्ट्रेस और उनके पति विवेक दाहिया ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपने फैंस को पैरेंटहुड के इस नए सफर की जानकारी दी है।
मेरे करण अर्जुन आ गए लिख बयां की खुशी
कपल ने मजाकिया और फिल्मी अंदाज में लिखा कि मेरे करण अर्जुन आ गए हैं। आगे उन्होंने लिखा कि हमें पैरेंटहुड के इस खूबसूरत सफर को शुरू करना है। इसके लिए हमें आप सभी के ढेर सारे प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।
भगवान से मांगी थी खुशियां और मिला डबल तोहफा
यही वजह है कि उनके घर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। दिव्यांका ने इसी साल मार्च के महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी थी। तब उन्होंने बेबी बंप के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं।
मार्च में पोस्ट कर दी थी गुड न्यूज
screenshot-2026-05-26-114135_1779776129-703293
उन्होंने आगे लिखा कि जब लगता है कहानी पूरी हो गई, तभी जिंदगी नया अध्याय जोड़ती है। हमें अब भी इस बात पर पूरी तरह यकीन नहीं हो पा रहा है। हम बिना वजह मुस्कुरा रहे हैं और दिल में सिर्फ दुआएं हैं।
भोपाल में हुई थी दिव्यांका और विवेक की शाही शादी
साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे को अपना दिल बैठ गए। इसके बाद जनवरी 2016 में दोनों ने सगाई कर ली। सगाई के ठीक 5 महीने बाद जुलाई 2016 में दोनों की शादी भोपाल में हुई थी।
'बनूं मैं तेरी दुल्हन' शो से मिली थी पहचान
इसके बाद वे 'ये हैं मोहब्बतें' में डॉ. इशिता भल्ला के रोल में दिखीं। टीवी शोज के अलावा दिव्यांका कई बड़े रियलिटी शोज और वेब सीरीज का हिस्सा रही हैं। आज भोपाल की यह बेटी अपने जीवन के सबसे सुखद दौर में है।
ये खबरें भी पढ़ें...
Box Office पर किस फिल्म का रहा जलवा, जानिए किसने कमाए कितने करोड़
कांस फिल्म फेस्टिवल में घूंघट पहनकर पहुंची एक्ट्रेस रुचि गुर्जर, मचा बवाल
आ गया माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म Maa Behen का ट्रेलर
Drishyam 3: एडवांस बुकिंग से लेकर रनटाइम तक, जानें मोहनलाल की फिल्म हर डिटेल
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA