MUMBAI: अदनान सामी ने अपनी सारी पोस्ट डिलीट कर इसलिए कहा था सोशल मीडिया को अलविदा, जानें वजह 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: अदनान सामी ने अपनी सारी पोस्ट डिलीट कर इसलिए कहा था सोशल मीडिया को अलविदा, जानें वजह 

Mumbai.अपनी शानदार आवाज और ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से सुर्खियों में रहने वाले अदनान सामी (Singer Adnan Sami) ने कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट देखकर फैंस चौंक गए थे। पोस्ट में अदनान ने अलविदा लिखा था। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की हर पोस्ट (instagram post) को भी डिलीट कर दिया था। अदनान के ऐसा करने के बाद फैंस काफी शॉक थे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया और वो अदनान की आखिरी पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे थे। हालांकि कुछ फैंस कयास लगा रहे है कि ऐसा अदनान ने अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट को प्रमोट (promotion) करने के लिए किया है। क्योंकि इससे पहले भी कई सेलेब्स ऐसा कर चुके है। लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया है। 







View this post on Instagram

A post shared by ADNAN 2.0 (@adnansamiworld)





प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए यूज की ये ट्रिक





अदनान अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वो आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करके फैंस को अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट देते रहते है। फैंस भी उनके बारे में जानने के लिए बेताव रहते है। उनकी दुनियाभर में काफी फैन फॉलोइंग है। अदनान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ दिन पहले तक उनका अलविदा पोस्ट ही दिखता रहा। लेकिन अब उन्होंने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने एक म्यूजिक वीडियो का टीजर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा-मेरा तरीका अलविदा कहने का। अदनान जल्द ही अपना नया गाना रिलीज करने वाले हैं। 







View this post on Instagram

A post shared by ADNAN 2.0 (@adnansamiworld)





ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए थे फैंस





कुछ समय पहले अदनान ने बताया था कि उन्होंने 11 महीने में अपना 165 किलो वजन (Singer Adnan Sami weight loss) कम किया है। अदनान की लेटेस्ट फोटो देख उनके फैंस काफी शॉक है। वे उनकी फोटो देख उन्हें पहचान नहीं पा रहे है। कुछ समय पहले अदनान 230 किलो के थे। लेकिन उन्होंने अपना वजन कम कर लिया। फैंस ये देख काफी खुश है और उनकी प्रशंसा कर रहे थे।  हालांकि अदनाम कई साल से अपने वजन को कम कर रहे हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें कहा था कि अगर वे अपना वेट कम नहीं करते है तो वे 6 महीने ही जिंदा रह पाएंगे। इसके बाद उन्होंने अपनी बॉडी पर काम करना शुरू कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक सिंगर ने 11 महीने में  165 किलो वजन कम कर दिया था। 





कई सुपरहिट गाने गा चुके हैं सिंगर 





अदनान कई सुपरहिट गाने(Singer Adnan Sami Super hit songs) गा चुके है। इसमें भीगी भीगी रातों में(भीगी भीगी रातों में),मेरी याद रखना, तेरा चेहरा, भर दो झोली मेरी(Bhar Do Jholi Meri),शायद यही तो प्यार हैसुन जरा, तेरे बिना जिया जाए ना समेत कई अन्य गाने गाए है।  वे सिंगर के अलावा एक म्यूजिशियन(musician), म्यूजिक कंपोजर(music composer) और पियानिस्ट(pianist) भी हैं। उन्हें देश के सर्वोच्च पद्मश्री अवॉर्ड(Padma Shri Award) से भी सम्मानित भी किया जा चुका है।







Bollywood Padma Shri award Mumbai Singer Adnan Sami Singer Adnan Sami weight loss Singer Adnan Sami Super hit songs music composer Bhar Do Jholi Meri अदनान सामी पद्मश्री अवॉर्ड भर दो झोली मेरी