एकता कपूर की फिल्म ''ड्रीम गर्ल 2'' का प्रोमो रिलीज, लेडी अवतार में लाल साड़ी पहनकर आयुष्मान ने दिखाई अदाएं

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
एकता कपूर की फिल्म ''ड्रीम गर्ल 2'' का प्रोमो रिलीज, लेडी अवतार में लाल साड़ी पहनकर आयुष्मान ने दिखाई अदाएं

MUMBAI. आयुष्मान खुराना के फैंस के लिए गुड न्यूज है। आयुष्मान की अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर ईद पर रिलीज कर दिया जाएगा। आयुष्मान अपनी इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है। इसमें आयुष्मान लेडी अवतार में लाल साड़ी पहनकर अपनी अदाएं दिखा रहे है। वीडियो में आयुष्मान, पूजा के लुक में नजर आ रहे है। प्रोमो वीडियो ने फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट लेवल और भी ज्यादा बढ़ा दिया गया है। ड्रीम गर्ल 2 का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस प्रोमो को काफी पसंद कर रहे है। 



पूजा बनकर आयुष्मान मचाएंगे धमाल



दरअसल ड्रीम गर्ल 2 का नया प्रोमो हो गया है। प्रोमो में आयुष्मान और सलमान खान आपस में बात करते दिख रहे है।  हालांकि नजर सिर्फ आयुष्मान आ रहे है। जबकि सलमान की सिर्फ आवाज सुनाई दे रही है। वहां बहुत सारे लाल गुलाब रखे हुए हैं। पूजा एक गुलाब निकालकर अपने गालों पर लगाती हैं। एक कमरा है, जहां ढेर सारी येलो लाइट्स, कैंडल्स और लैंप्स जले हुए हैं। इस दौरान आयुष्मान, पूजा बने दिख रहे है। उन्होंने लाल शिमरी साड़ी पहनी है। साथ ही डायमंड रिंग, नेकलेस, खुले बाल, न्यूड मेकअप, ग्लॉसी लिपस्टिक और बड़े नेल्स रखे हुए है।




View this post on Instagram

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

 



ये खबर भी पढ़िए....






प्रोमो में ये आ रहा नजर



प्रोमो में आयुष्मान, पूजा बनकर कह रहे है कि - हेलो, मैं पूजा बोल रही हूं। आप कौन? सलमान कहते हैं- मैं बोल रही हूं। पूजा कहती हैं- ओह भाईजान। ईद नहीं आई, तुम आ गए। सलमान कहते हैं- भाईजान मैं दूसरों के लिए हूं, तुम्हारे लिए मैं बस जान हूं। अब तक कुंवारा हूं। तुम्हारे चक्कर में मैंने शादी ही नहीं की। सुना है इस बार ईद पर पूजा होगी? पूजा कहती हैं कि जब जान यहां है तो होगी ही न। सलमान कहते हैं- चेहरा कब दिखा रही हो? पूजा कहती हैं- ये देखो, वीडियो कॉल उठाओ।



फिल्म में ये कलाकार आएंगे नजर



फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। ड्रीमगर्ल 2 को एकता कपूर के साथ शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इसे बालाजी टेलिफिल्म्स प्रेजेंट कर रहा है। यह फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का ही सीक्वल है। इसमें भी आयुष्मान खुराना ही थे, लेकिन उसमें एक्ट्रेस नुसरत भरूचा थी। खबरें है कि ड्रीमगर्ल 2 सिनेमाघरों में 7 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। ड्रीमगर्ल 2, साल 2019 में आई फिल्म का सीक्वल है। 'ड्रीमगर्ल' में दर्शकों ने देखा था कि आयुष्मान खुराना पूजा बनकर लड़कों से फोन पर बतियाया करते थे। उस फिल्म को भरपूर प्यार मिला था।


ayushmann khurrana ड्रीम गर्ल 2  प्रोमो Bollywood News फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' एकता कपूर की फिल्म आयुष्मान खुराना बॉलीवुड न्यूज dream girl 2 dream girl 2 promo ekta kapoor film