MUMBAI. रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस इस कॉमेडी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन इस बार रोहित दर्शकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। सर्कस के तीन दिन का कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा है। फिल्म अब तक कुल 20.10 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई है। सर्कस की ये कमाई देखते हुए फिल्म की लागत निकाल पाना मुश्किल लग रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)
View this post on Instagram
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)
फिल्म का डे-टू-डे कलेक्शन
सर्कस ने पहले दिन यानी 23 दिसंबर को 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन यानी 24 दिसंबर (शनिवार) को 6.40 करोड़ और रविवार 25 दिसंबर को फिल्म 7.45 करोड़ की कमाई ही कर पाई है। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 20.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई में कोई खास ग्रोथ नहीं दिखाई दे रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)
ये खबर भी पढ़िए...
रोहित का मैजिक दर्शकों पर नहीं चला
सर्कस में रणवीर के अलावा वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, जानी लीवर नजर आ रहे है। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। वीकएंड पर इतने कम कलेक्शन के बाद अब इस फिल्म का 100 करोड़ तक पहुंचना भी बहुत मुश्किल लग रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)