भोपाल में फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग पर छिड़ी जंग, भगवा बिकनी पर बवाल, नरोत्तम बोले- पहनावा नहीं बदला तो रिलीज पर सोचेंगे

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
भोपाल में फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग पर छिड़ी जंग, भगवा बिकनी पर बवाल, नरोत्तम बोले- पहनावा नहीं बदला तो रिलीज पर सोचेंगे

BHOPAL.  दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पर राजनीति जंग छिड़ी है। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग दीपिका को भद्दे कमेंट्स भी कर रहे है। वहीं इस पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी चेतावनी दी है। 



दीपिका की बिकनी स्टाइल पर विरोध 



दरअसल बेशर्म रंग गाने में दीपिका की भगवा रंग की बिकनी पहनने से लोग आहत हो रहे हैं। दीपिका के इन लुक्स को कई यूजर्स ने नग्न बताया है। वह उनके पहनावे पर भद्दे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - बेशर्म लोग, अब यह पारिवारिक सिनेमा नहीं रह गया है। 



; title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen>



ये खबर भी पढ़ें....







नरोत्तम मिश्रा ने दी चेतावनी



दीपिका की बिकनी स्टाइल का जमकर विरोध किया जा रहा है, इसमें लोग भगवा रंग की बिकनी पहनने से भड़के रहे है। इसे लेकर अब मध्यप्रदेश में भी राजनीति शुरू हो गई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का इस गाने को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने इस गाने को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि गाने के सीन और पहनावे को ठीक नहीं किया गया तो एमपी में इस फिल्म की रिलीज को लेकर विचार किया जाएगा। वहीं इसपर बीजेपी कार्यकर्ता अरुण यादव का भी बयान सामना आया था। उनका कहना है कि ये बहुत वाहियात है। ये लुक्स लोगों को एक ही संदेश देना चाहता है कि बॉलीवुड का एकमात्र टारगेट है। भारत, उसकी मर्यादा और संस्कृति को पूरी तरह खत्म कर देना है। 

 


politics on Deepika bikini in song Shah Rukh Khan-Deepika film Pathan Bollywood News नरोत्तम मिश्रा ने दी चेतावनी एमपी न्यूज गाने में दीपिका की बिकनी पर राजनीति शाहरुख खान और दीपिका फिल्म पठान Narottam Mishra warned controversy on song Besharam Rang
Advertisment