MUMBAI. फिल्म पठान की धुआंधार कमाई जारी है। पठान हर दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। 9वें दिन पठान का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 15.50 करोड़ रहा। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 700 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है। हालांकि, यह फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज की गई है। इन जगहों पर शाहरुख खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को लाने में असफल साबित रही है और इसने एवरेज कमाई की है।
9 दिन में किया 700 करोड़ का कलेक्शन
फिल्म पठान ने भारत में 9वें दिन करीब 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस दिन के कलेक्शन को मिलाकर पठान ने अब तक 364 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 9 दिन में 700 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म के इस कलेक्शन को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
— Ramesh Bala (@rameshlaus) February 3, 2023
ये खबर भी पढ़िए....
शाहरुख के हाथ एक और प्रोजेक्ट
पठान ने चार साल के अंतराल के बाद शाहरुख की अभिनय भूमिकाओं में बड़ी वापसी की। एक्टर को आखिरी बार 2018 में आनंद एल राय की जीरो में देखा गया था। इस साल, शाहरुख एटली के जवान में नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ और राजकुमार हिरानी की डंकी में तापसी पन्नू के साथ भी दिखाई देंगे।