200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर पर बनेगी फिल्म,  जैकलीन और नोरा फतेही का भी होगा अहम रोल!

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर पर बनेगी फिल्म,  जैकलीन और नोरा फतेही का भी होगा अहम रोल!

MUMBAI. 200 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर काफी समस से जेल में बंद है। कुछ दिन पहले सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस के लिए पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने जैकलीन को होली की शुभकामनाएं दी थी और उसकी लाइफ में फिर से खुशियां लाने का वादा किया था। सुकेश जब से जेल में बंद है, तब से कुछ न कुछ खबरें आती ही रहती है। अब खबरें है कि सुकेश पर बॉलीवुड फिल्म बनेगी। इस फिल्म का निर्माण आनंद कुमार करने जा रहा हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि फिल्म में नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल प्ले करेंगे। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। 



जेल में बंद है सुकेश 



सुकेश जेल में बंद है। फिल्म बनाने के सिलसिले में आनंद कुमार जेल भी पहुंचे थे और वहां पर उन्होंने अधिकारियों से इस मामले की पूरी जानकारी भी ली। वहीं इस फिल्म में सुकेश की पर्सनल लाइफ और ठगी से जुड़ी पूरी कहानी बताई जाएगी। सुकेश के कई लड़कियों के साथ संबंध रहे है। लेकिन फिल्म में जैकलीन और नोरा फतेही के साथ उनके रिश्ते के बारे में बताया जाएगा। दोनों मूवी में अहम रोल प्ले कर सकते है। बता दें, नोरा और जैकलीन ने सुकेश से कई महंगे गिफ्ट लिए थे। मनी लॉन्ड्रिंग केस में दोनों से भी कई बार पूछताछ की जा चुकी है।



ये खबर भी पढ़िए...






कौन है सुकेश चंद्रशेखर?



महाठग सुकेश, कर्नाटक के बैंगलोर का रहने वाला है। उसने एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल से शादी की थी जोकि इसके ठगी के खेल में साथी भी थी। सुकेश ने बिशॉप कॉटन बॉयज स्कूल, बैंगलोर से पढ़ाई की और मधुरे यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। बचपन से ही ये बेहद जल्द रईस बनना चाहता था। 17 साल की उम्र में सुकेश को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। सुकेश कई राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और व्यापारियों से पैसे वसूल चुका है। उसने कई लोगों को चूना लगाया है।


Thug Sukesh Chandrasekhar film to be made on Sukesh Chandrasekhar Anand Kumar to make film on Sukesh Jacqueline and Nora Fatehi will be seen in the movie ठग सुकेश चंद्रशेख सुकेश चंद्रशेखर पर बनेगी फिल्म आनंद कुमार बनाएंगे सुकेश पर फिल्म मूवी में जैकलीन और नोरा फतेही दिखेंगे
Advertisment