MUMBAI. बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर हंसल मेहता और सफीना हुसैन की शादी को आज ( 23मई) को एक साल पूरा हो गया है। दोनों ने पिछले साल (2022) में शादी की थी। हंसल ने 54 की उम्र में लिव-इन पार्टनर सफीना हुसैन के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों 17 साल तक लिव-इन में रहे थे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। इस कपल ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। आज उनकी पहली मैरिज एनिवर्सरी है।
54 साल की उम्र में की दूसरी शादी
हंसल मेहता ने सुनीता मेहता से शादी की थी। इनसे उनकी दो बेटियां है। सुनीता से हंसल ने डिवोर्स ले लिया था। इसके बाद वह सफीना हुसैन के साथ रिलेशन में आ गए थे। दोनों लगभग 17 साल लिवइन में रहे है। इतने समय तक साथ में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। अब दोनों एक हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे है। बता दें कपल ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में शादी की थी। शादी के सिर्फ करीबी लोग ही शामिल थे।
View this post on Instagram
A post shared by Hansal Mehta (@hansalmehta)
ये खबर भी पढ़िए....
200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘द केरल स्टोरी’, रिलीज के 18वें दिन भी फिल्म ने की जबरदस्त कमाई
हंसल मेहता की फिल्में
सफीना हुसैन, दिग्गज फिल्म एक्टर युसूफ हुसैन की बेटी हैं। सफीना एक सामाजिक कार्यकर्ता और एजुकेट गर्ल्स नामक एक गैर-लाभकारी संस्थान की संस्थापक हैं। हंसल मेहता फिल्म दिल पे मत ले यार (2000), छल( 2002), सिटीलाइट्स (2014), अलीगढ़ (2016), सिमरन (2017), ओमर्टो (2018) और स्कैम 1992 (2020) के लिए काम कर चुके है। स्कैम 1992 उनकी सबसे पॉपुलर बेव सीरिज में से एक है।