बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म गदर 2 और ओएमजी 2, फैंस ने किया पोस्टर का दूध से अभिषेक, दोनों फिल्म सीक्वल है   

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म गदर 2 और ओएमजी 2, फैंस ने किया पोस्टर का दूध से अभिषेक, दोनों फिल्म सीक्वल है   

NEW DELHI. बॉक्स ऑफिस पर आज सनी देओल की फिल्म गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 रिलीज हो रही हैं। इसी के साथ फैंस दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में OMG 2 और गदर 2 फिल्मों के क्लैश ने काफी बज क्रिएट कर दिया है। हालांकि रिलीज के साथ ही स्कोरकार्ड में अब तक गदर 2 ओएमजी 2 से आगे है। दोनों ही फिल्म सीक्वल है। जहां OMG ओएमजी 2 का सीक्वल है वहीं गदर, गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है।





OMG 2 के पोस्टर का फैंस ने किया दूध से अभिषेक





अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म शुरुआत से ही विवादों में रही है। लेकिन फैंस में इस फिल्म को लेकर चर्चाएं भी खूब है। मुंबई से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक फैंस अक्षय कुमार की OMG 2 के पोस्टर का दूध से अभिषेक करते हुए दिख रहा है। 





बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन क्या कमाई हो सकती है





दोनों फिल्मों से पहले दिन 40-50 करोड़ रुपये का क्लेक्टिव कलेक्शन होने की उम्मीद है। वहीं फिल्में अगर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई तो भी यह बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित 150 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।





अक्षय कुमार ने अपने फैंस से की फिल्म देखने की अपील





अक्षय  कुमार की साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म OMG 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन  देखने को मिल रहे है। वहीं अक्षय कुमार ने अपने फैंस से उनकी फिल्म OMG 2 को सिनेमाघरों में देखने की अपील की है।





दोनों ही मूवी सीक्वल है





अक्षय कुमार की OMG 2 सीक्वल है। वहीं गदर 2 भी गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है। दोनों ही मूवी आज सिनेमाघरों में रिलीज ही रही है। अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया गया है।



अक्षय कुमार की फैंस से अपील अक्षय कुमार की ओएमजी 2 गदर 2 ओएमजी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गदर 2 ओएमजी 2 रिलीज akshay kumar appeal to fans fans reaction on gadar 2 akshay kumar omg 2 Gadar 2 and OMG 2 box office collection Gadar 2 and OMG 2 released Sunny Deol Gadar-2