IIFA 2023 में गंगूबाई ने जीते तीन अवॉर्ड, इन सेलेब्स ने लगाए शो में चार चांद,राजकुमार ने किया हंसी से लोटपोट

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
IIFA 2023 में गंगूबाई ने जीते तीन अवॉर्ड, इन सेलेब्स ने लगाए शो में चार चांद,राजकुमार ने किया हंसी से लोटपोट

MUMBAI. आईफा अवॉर्ड्स 2023 इस बार अबू धाबी के यस आईलैंड में आयोजित किया गया। इस अवार्ड फंक्शन में कई सितारों ने आकर चार चांद लगाए। इसमें सलमान खान, जैकलीन फर्नाडीज, रकुल प्रीत सिंह, नोरा फतेही,कृति सेनन, करण जौहर, वरुण धवन,जाहन्वी कपूर, सारा अली खान, फराह खान,राजकुमार राव,अमित त्रिवेदी, सुखबीर सिंह, पलक मुच्छल,यूलिया वंतूर ,कियारा आडवाणी, सुनिधि चौहान, बादशाह समेत कई सितारे शामिल थे। इसके फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए है, जो जमकर वायरल हो रहे है। आलिया भट्ट स्टारर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने तीन कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया।



फराह खान-राजकुमार की केमेस्ट्री



अवॉर्ड शो में म्यूजिक कार्यक्रम की शुरूआत पलक मुच्छल के डांस परफॉर्मेस से हुई। इसके बाद फराह खान ने भी प्लेटफॉर्म पर अपना डांस किया। राजकुमार राव ने 'मैं हूं ना' गाना बजाते हुए स्टेज संभाली और दोनों ने 'कुछ कुछ होता है' का एक सीन भी रीक्रिएट किया। दोनों की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई। 



ये खबर भी पढ़िए...






इन्हें मिले ये अवॉर्ड्स 




  • बेस्ट एक्टर-ऋतिक रोशन


  • बेस्ट एक्ट्रेस-आलिया भट्ट 

  • बेस्ट फिल्म- दृश्यम 2

  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर्स- अनिल कपूर और मौनी रॉय

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म: दृश्यम 2

  • बेस्ट डायरेक्टर- आर माधवन

  • सिनेमा में फैशन के लिए उत्कृष्ट उपलब्धि-मनीष मल्होत्रा

  • भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि- कमल हासन

  • बेस्ट ओरिजनल स्टोरी- डार्लिंग्स के लिए परवेज शेख और जसमीत रीन

  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- ब्रह्मास्त्र के गाने रसिया गाने के लिए श्रेया घोषाल

  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- ब्रह्मास्त्र के केसरिया गाने के लिए अरिजीत सिंह

  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम

  • बेस्ट गीतकार- ब्रह्मास्त्र के केसरिया गाने के लिए अमिताभ भट्टाचार्य

  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- गंगूबाई काठियावाड़ी

  • बेस्ट साउंड डिजाइन- भूल भुलैया 2

  • बेस्ट एडिटिंग-दृश्यम 2



  • IIFA in Abu Dhabi IIFA Awards 2023 Bollywood News बॉलीवुड न्यूज अबू धाबी में आईफा आईफा में इन फिल्मों का जलवा आईफा अवॉर्ड्स 2023