पोर्नोग्रापी केस: गहना वशिष्ट की जमानत याचिका खारिज, वकील ने कहा सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे

author-image
एडिट
New Update
पोर्नोग्रापी केस: गहना वशिष्ट की जमानत याचिका खारिज, वकील ने कहा सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे

पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा के गिरफ्तारी से जुड़े होने वालों में चिंता बढ़ रही है। मामले के बढ़ने के बाद गहना को भी गिरफ्तार को डर सता रहा है, जिसके लिए उन्होंने अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है। मुंबई की बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

सुप्रीम कोर्ट जाएंगी गहना

सेसन कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद गहना ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रूख किया था. यहां भी एक्ट्रेस को झटका ही लगा है। याचिका में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके बाद उनके वकील ने कहा है कि वह अग्रीम जमानत के लिए सु्प्रीम कोर्ट जाएंगे।

राज कुंद्रा हो चुके हैं गिरफ्तार

पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा 28 जुलाई को गिरफ्तार हो गए हैं। राज की गिरफ्तारी के बाद गहना उनका पक्ष लेती नजर आई थी जिसके बाद उनके खिलाफ 28 जुलाई को मुम्बई के मालवणी पुलिस स्टेशन में दूसरी एफआईआर दर्ज की गई थी। इस गिरफ्तारी के बाद गहना का जमकर गुस्सा फूटा था पर अब उन्हें गिरफ्तारी का डर सता रहा है।

हाईकोर्ट Highcourt राज कुंद्रा गहनावशिष्ठ anticipatory bail pornography case gehana vasisth Raj Kundra The Sootr