मुंबई पुलिस का दावा: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को गोल्डी बराड़ ने भेजा था धमकी भरा ईमेल, इंटरपोल की मदद से मिली जानकारी

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
मुंबई पुलिस का दावा: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को गोल्डी बराड़ ने भेजा था धमकी भरा ईमेल, इंटरपोल की मदद से मिली जानकारी

MUMBAI. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी भरा ईमेल गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ही भेजा था। मुंबई पुलिस ने 29 मार्च, बुधवार को कहा कि उन्होंने इस धमकी के मामले की जांच के लिए इंटरपोल की मदद ली। गोल्डी बराड़ वही कुख्यात अपराधी है, जिसका नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में सबसे पहले आया था। 



गोल्डी के यूके में छिपे होने का पुलिस को है शक



मुंबई पुलिस के अनुसार उसे आरोपी गोल्डी के यूके में छिपे होने का शक है।पुलिस ने ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए यूके सरकार को पत्र भी लिखा है। पुष्टि हुई तो पुलिस गोल्डी को भारत लाने का प्रयास करेगी। 



ये खबर भी पढ़ें...






एक्टर को 19 मार्च को किया गया था ईमेल



बता दें कि 19 मार्च को सलमान खान के मैनेजर जॉर्डी पटेल को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। उस मेल में लिखा था, ‘तेरे बॉस सलमान से गोल्डी बराड़ को बात करना है। लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू तो सलमान ने देख ही लिया होगा। अगर नहीं देखा है तो उससे बोल देना कि इंटरव्यू जरूर देख ले। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा देना। फेस-टू-फेस बात करना है तो वो भी बता देना। अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है। अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।



26 मार्च को सलमान को धमकी देने वाला एक शख्स जोधपुर से किया था गिरफ्तार



26 मार्च को सलमान खान को धमकी भरे ईमेल मामले में जोधपुर और मुंबई पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन से मिली बड़ी कामयाबी मिली थी। मुंबई पुलिस ने एक्टर को धमकी दिए जाने के मामले में राजस्थान से एक शख्स को गिरफ्तार किया था। हालांकि ये शख्स बिश्नोई गैंग का नहीं है, लेकिन पुलिस के मुताबिक इसी शख्स ने सलमान खान की टीम को धमकी भरा मेल किया था। जान से मारने की धमकी का मामला मुंबई के बांद्रा थाने में दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस रोहिचा कला निवासी 21 वर्षीय धाकड़ राम विश्नोई को मुंबई ले गई है। विश्नोई पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला के पिता को भी धमकी देने का आरोप है। 


bollywood actor मुंबई पुलिस Mumbai Police Goldie Brar सलमान खान धमकी भरा ईमेल गोल्डी बराड़ Salman Khan Threatening Email बॉलीवुड एक्टर