गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन, फिल्म रफू चक्कर से डेब्यू किया, महाभारत से घर-घर पहचान मिली 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन, फिल्म रफू चक्कर से डेब्यू किया, महाभारत से घर-घर पहचान मिली 

MUMBAI. महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का सोमवार ( 5 जून) सुबह निधन हो गया हैं। उन्होंने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें, गूफी पिछले कई दिनों से मुंबई अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की जानकारी सुरेंद्र पाल ने दी है। गूफी के यूं जाने से पूरे सिनेमा जगत में शोक का माहौल पसर गया है।




— TheSootr (@TheSootr) June 5, 2023



4 बजे होगा अंतिम संस्कार



गूफी पिछले‌ लगभग 10 दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे और अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। दो दिन से उनकी तबीयत में काफी सुधार था। लेकिन आज सुबह उनका निधन हो गया। गूफी का अंतिम संस्कार आज शाम‌ 4 बजे ओशिवरा श्मशान भूमि में किया जाएगा।



publive-image



फिल्म रफू चक्कर से किया बॉलीवुड डेब्यू



गूफी ने फिल्म 'रफू चक्कर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी। गूफी शोज के साथ कई फिल्मों में भी नजर आ चुके है। लेकिन उन्हें असल पहचान 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो 'महाभारत' से मिली थी। इस शो से वह घर-घर पॉपुलर हो गए थे।  



टीना ने दी थी तबीयत खराब होने की जानकारी



टीना घई ने गूफी की फोटो शेयर करते फैंस को उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट किया था। उन्होंने फोटो पोस्ट कर लिखा- गुफी पेंटल जी तकलीफ में हैं। प्रार्थन कीजिए। ओम साईं राम। प्रेयर कीजिए सभी। इस पोस्ट पर तुरंत सभी फैंस का रिएक्शन सामने आने लगे। यूजर्स ने गूफी पेंटल के स्वस्थ हो जाने की कामना करने लगे।





Shakuni Goofy Paintal of Mahabharat Goofy Paintal Death Goofy Paintal Bollywood News बॉलीवुड न्यूज महाभारत के शकुनि गूफी पेंटल गूफी पेंटल  निधन गूफी पेंटल