GOAT फिल्म ने किया पहले दिन ही धमाल, 50 करोड़ का किया कलेक्शन

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सिनेमाघरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। फिल्म रिलीज होने के बाद फिल्म के रिव्यू सामने आए हैं। जिसे देख थलापति विजय के फैंस में खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है।

Advertisment
author-image
Deeksha Nandini Mehra
एडिट
New Update
ग्रेटेस्ट ऑफ आल टाइम मूवी कलेक्शन
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Greatest of All Time Movie Collection : सुपरस्टार थलापति विजय ( Thalapathy Vijay ) की फिल्म ग्रेटेस्ट ऑफ आल टाइम ( Greatest of all time ) ने पहले दिन ही 50 करोड़ का कलेक्शन किया है। 5 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज GOAT फिल्म ने अपना जलवा दिखाया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सिनेमाघरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। फिल्म रिलीज होने के बाद फिल्म के रिव्यू सामने आए हैं। जिसे देख थलापति विजय के फैंस में खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है।

जानें पहले दिन कितना किया कलेक्शन  

ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयाबालन ने अपने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट ट्वीट करते हुए गोट फिल्म के पहले दिन की वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की जानकारी फैंस को दी है। उन्होंने इसे मस्ट वॉच मूवी बताया है। 

  • पहले दिन की कमाई 
  • तमिलनाडु : 23.87 करोड़
  • आंध्रप्रदेश : 3.06 करोड़
  • कर्नाटक : 8.24 करोड़
  • केरल : 5.95 करोड़

इस फिल्म ने बाकी शहरों में 1.69 करोड़ कमाई की है जबकि फिल्म ने पूरे देश में 76.93 करोड़ का कलेक्शन किया है।

फिल्म के बारे में 

गोट फिल्म का बजट 200-300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म में थलापति विजय ने डबल रोल किया है। जिसमें वो पिता और बेटे का रोल करते नजर आए हैं। इस फिल्म में थलापति विजय को एक जासूस और फील्ड एजेंट के रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म के डायरेक्ट वेंकट शंकर प्रभु राजा हैं। इस फिल्म में प्रभुदेवा, मीनाक्षी चौधरी, मालविका शर्मा और प्रशांत भी नजर आ रहे हैं।

स्त्री 2 को छोड़ा पीछे

GOAT फिल्म ने इस साल की धमाकेदार फिल्म 'स्त्री 2' को भी पीछे छोड़ दिया है। 'स्त्री 2' फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। फिल्म के बाद श्रद्धा कपूर के फैंस में बढ़ोतरी भी हुई है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 51.8 करोड़ का कलेक्शन किया।

गर्भकाल…
मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…
कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…
आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं…. 
इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867 

GOAT फिल्म हिंदी में नहीं होगी रिलीज 

थलापति विजय की फिल्म GOAT 5 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज  हो चुकी है। ओपनिंग के साथ ही फिल्म ने हर तरफ धूम मचाई है। ट्रेड एनलिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के बताया कि फिल्म को हिंदी भाषा रिलीज नहीं किया जाएगा।

दरअसल, कुछ समय से हिंदी फिल्मों में एक पॉलिसी फॉलो की जा रही है। जिसके हिसाब से थिएटर्स में फिल्म के रिलीज़ होने के आठ हफ़्तों तक हिंदी फिल्म को ओटीटी पर रिलीज़ नहीं किया जा सकता है, लेकिन साउथ में ऐसा कोई नियम नहीं है। जिस वजह से मेकर्स ने यह  फैसला लिया है कि GOAT फिल्म को हिंदी भाषा में थिएटर्स में रिलीज़ नहीं किया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

GOAT Movie Collection Superstar Thalapathy Vijay सुपरस्टार थलापति विजय Greatest of All Time Entertainment News in Hindi हिंदी न्यूज़ ग्रेटेस्ट ऑफ आल टाइम Thalapathy Vijay Movies थलापति विजय मूवीज