/sootr/media/post_banners/ee6c47faf0101b58607ad26ec493ff6b76bd5dda58e5b9e7fc1adac5457f73bb.jpeg)
Mumbai. पंजाब की कैटरीना यानी शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलाइंग किसी भी बड़ी हसीना से कम नहीं है। शहनाज आज एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। इन दिनों शहनाज और गुरु रंधावा के प्यार की खबरें चर्चा में हैं। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। हाल ही में रंधावा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रंधावा समुंद्र के पास शहनाज के साथ कोजी होते दिख रहे है। फैंस दोनों की कैमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे है। फैंस का कहना है कि आप दोनों शादी कर लो।
साथ में मस्ती करते दिखें शहनाज- गुरु
दरअसल शहनाज ने गुरु के लेटेस्ट रिलीज सॉन्ग 'मून राइस' में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा है। इसी गाने पर दोनों ने कई बीटीएस वीडियो बनाए है। हाल ही में रंधावा ने इंस्टाग्राम पर शहनाज के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शहनाज और रंधावा एक कमरे के विंडों पर बैठे हुए हैं और डांस के कुछ स्टेप कर मस्ती कर रहे है। शहनाज व्हाइट शर्ट और ब्लू जैगिंग में दिख रही है। शहनाज और गुरु की कैमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे है। दोनों को साथ में कोजी होते हुए देखकर लगता है कि इस जोड़े के प्यार का सनराइज हो रहा है। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे है।
A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)
ये खबर भी पढ़िए...
फैंस ने दोनों को दी शादी करने की सलाह
बता दें हाल ही में शहनाज और गुरु का एल्बम मून राइज रिलीज हुआ था। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों का ऑनस्क्रीन रोमांस की दर्शकों ने खूब तारीफ की थी। इसके शूट के भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वहीं दोनों की वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे है। एक यूजर ने गुरु के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा आप दोनों की कैमिस्ट्री काफी गजब है। दूसरे ने लिखा है- आप दोनों शादी कर लो।