MUMBAI. पॉपुलर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आज 23 नवंबर से दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शादी समारोह का सबसे पहला फंक्शन माता की चौकी है। यह फंक्शन मुंबई में आयोजित हो रहा है। इस फंक्शन से एक्ट्रेस की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें हंसिका बेहद खूबसूरत लग रही है।
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)
माता की चौकी लिए आईं नजर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कार में बैठकर माता की चौकी लिए दिखाई दे रही है। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने चिंग कलर का मांग टीका और ईयररिंग्स पहने है। इस लुक में हंसिका बेहद खूबसूरत लग रही है।
A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)
4 दिसंबर को होगी शादी
हंसिका और सोहेल 4 दिसंबर को जयपुर के 400 पुराने फोर्ट में सात फेरे लेंगे। शादी में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को इंवाइट किया गया है। शादी डायरेक्ट ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। हंसिका के फैंस उनके वेडिंग मोमेंट्स को डायरेक्ट फोन की स्क्रीन पर देख सकेंगे। कुछ दिन पहले दोनों ने शादी के कार्ड बांटे थे। हंसिका और सोहेल की शादी के कार्ट में इंडियन और मॉडर्न टच दिया गया है।
A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)
ये खबर भी पढ़ें...
कौन हैं हंसिका के हाने वाले पति?
सोहेल कथुरिया एक बिजनेसमैन हैं। बताया जाता है कि दोनों 2020 से एक इवेंट प्लानिंग कंपनी चला रहे हैं। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और फिर दोनों में नजदिकियां बढ़ गई थी। बताया जाता है कि हंसिका के साथ सोहेल की ये दूसरी शादी है। उन्होंने 2016 में रिंकी नाम की लड़की से शादी की थी।
A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)