कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan ने बॉयफ्रेंड रॉकी को बताई अपनी स्ट्रेंथ, बोलीं- अल्लाह आपको हमेशा रखे खुश

Deeksha Nandini Mehra | Jul 24, 2024, 14:14 IST
Share
hina khan health update
hina khan health update

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ फोटो शेयर कर प्यार लुटाया है। एक्ट्रेस ने इस स्टोरी के कैप्शन में एक खूबसूरत नोट लिखा है।

Hina Khan Health Update : पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan ) जिन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बिग बॉस' से अपनी पहचान मिली, इन दिनों एक कठिन दौर से गुजर रही हैं। 36 साल की हिना खान ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवा रहीं है। उनके परिवार और फैंस उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने इस कठिन दौर में अपनी सबसे बड़ी ताकत अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) को बताया है।

रॉकी के साथ हिना की तस्वीर

23 जुलाई, 2024 को हिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रॉकी जायसवाल के साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में हिना और रॉकी मिरर सेल्फी लेते हुए ब्लैक-टोन टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। हिना ने इस तस्वीर के साथ लिखा, "आप बेस्ट हैं, अल्लाह आपको हमेशा खुश रखे। मेरी ताकत।"

कैंसर के इलाज के बीच Hina Khan ने हॉस्पिटल से शेयर की नई फोटो, इस शख्स को बताया अपनी ताकत
कैंसर के इलाज के बीच Hina Khan ने हॉस्पिटल से शेयर की नई फोटो, इस शख्स को बताया अपनी ताकत

हिना खान की इंस्टा स्टोरी

रॉकी का प्यार भरा नोट

14 जुलाई, 2024 को रॉकी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हिना की दो तस्वीरें पोस्ट कीं और उनके लिए एक प्यार भरा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "जब वह मुस्कुराती है तो रोशनी तेज हो जाती है.. जब वह खुश होती है तो लाइफ समझ में आती है..जब वह मेरे साथ होती है.. मैं बहुत अधिक जी लेता हूं.. जब मैं उसके साथ होता हूं.. इससे ज्यादा कुछ मायने नहीं रखता...उसका पसंदीदा खाना बनाया।"

हिना खान की जंग

हिना खान इन दिनों अपने ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के लिए संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि वह कैंसर की तीसरी स्टेज में हैं। सोशल मीडिया पर हिना अपनी हालत और संघर्ष की कहानी शेयर करती रहती हैं, जिससे उनके फैंस और शुभचिंतकों को उनकी स्थिति का पता चलता है।

फैंस कर रहे दुआ

हिना के फैंस और परिवार के साथ-साथ उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल का सपोर्ट उनके लिए एक बड़ी ताकत बना हुआ है। हिना की जंग में उनके फैंस और परिवार उनके साथ खड़े हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Hina Khan
  • HinaKhanChemotherapy
  • हिना खान का बॉयफ्रेंड
  • Hina Khan Breast Cancer
  • रॉकी जायसवाल
  • Hina Khan Health
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती