रायपुर में हनी सिंह का कॉन्सर्ट, अंग्रेजी के अश्लील शब्द बोले, जनता से भी बुलवाए, स्क्रीन पर दिखाए बिकिनी पहने मॉडल्स के शॉट्स

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रायपुर में हनी सिंह का कॉन्सर्ट, अंग्रेजी के अश्लील शब्द बोले, जनता से भी बुलवाए, स्क्रीन पर दिखाए बिकिनी पहने मॉडल्स के शॉट्स

RAIPUR. रायुपर में रविवार (16 अप्रैल) की देर रात लाइव कॉन्सर्ट में अश्लीलता सुनाई और दिखाई गई। दरअसल बॉलीवुड सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह का लाइव कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने अश्लील शब्द से अपने गाने ब्लू आईज के कुछ शब्दों को बदल दिया। गाने के बीच में अंग्रेजी अश्लील शब्द खुद भी बोलते रहे और जनता से बुलवाते रहे। वह खुद उंगलियों से ऐसे इशारे करते रहे, जिन्हें साइन लैंग्वेज में गाली के तौर पर देखा जाता है।



बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे लोग



इसके बाद लोग एंट्री गेट में ही बेकाबू हो गए। कई लोग आयोजन स्थल में टिन शेड उखाड़कर मुफ्त में अंदर घुस गए। इस दौरान स्टेज और पूरे कार्यक्रम स्थल पर लगी बड़ी-बड़ी स्क्रींस पर बिकनी पहने मॉडल्स के क्लोज शॉट दिखाए गए, जिसके बाद परिवार समेत कई लोग घर चले गए। बता दें कि यह कार्यक्रम रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में हुआ, जिसके आयोजक भिलाई की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक इंद्र सिंह थे। 



कार्यक्रम में नशा करते दिखे नाबालिग



हनी सिंह के रायपुर आने से पहले ही ब्रांडिंग शुरू कर दी गई थी। कल देर रात (16 अप्रैल) तक चले लाइव कॉन्सर्ट में कई जगह शराब की ब्रांडिंग कॉन्सर्ट नाबालिगों के हाथ में सिगरेट और गांजे से भरी सिगरेट स्टिक्स भी दिखाई दीं। यहां अश्लीलता के साथ नशाखोरी भी हो रही थी। बताया गया कि एंट्री के नाम पर 1000 रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक लिए गए। वहीं 20 रुपए का पानी 100 रुपए में बेचा गया। 



ये खबर भी पढ़िए...






हनी सिंह के गानों में झूमे दर्शक 



विधानसभा रोड स्थित श्रीराम बिजनेस पार्क में रविवार देर रात मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह का लाइव परफॉर्मेंस हुआ। 8 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में हनी सिंह करीब 9.30 बजे तक पहुंचे। इसके पहले उनकी टीम के डीजे ने कई तरह के म्यूटिक से दर्शकों को जमकर नचाया। इसके बाद हनी सिंह ने आज ब्लू है पानी पानी... अंग्रेजी बीट दे जैसे गानों से दर्शकों को खूब मनोरंजन किया।


Honey Singh हनी ने किया अश्लील शब्दों का यूज हनी का लाइव कॉन्सर्ट Bollywood News रायपुर में हनी सिंह Honey used obscene words बॉलीवुड न्यूज Honey live concert Honey Singh in Raipur हनी सिंह