अपने गानों में अश्लील लिरिक्स को लेकर हनी सिंह का लोगों को करारा जवाब, तो लोग सुनते ही क्यों है मेरे गाने 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
अपने गानों में अश्लील लिरिक्स को लेकर हनी सिंह का लोगों को करारा जवाब, तो लोग सुनते ही क्यों है मेरे गाने 

MUMBAI. रैपर- सिंगर हनी सिंह का नया गाना रिलीज हो गया है। हनी अपने नए एलबम हनी सिंह 3.0 के जरिए वापसी कर रहे हैं। उनका नया गाना नागन 15 अप्रैल को रिलीज हुआ है। गाना रिलीज के बाद हनी सिंह फिर से विवादों में घिर गए हैं। दरअसल हनी सिंह के गानों में अश्लील लिरिक्स को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अब उनपर मिसोगिनी को प्रमोट करने का आरोप भी लग रहा है। बता दें कि यहां मिसोगिनी का मतलब है, महिलाओं के लिए अश्नील शब्दों का इस्तेमाल करना। 



मिसोगिनी पर हनी सिंह का जवाब



एक इंटरव्यू में मिसोगिनी पर हनी ने बताया कि मैंने कभी ऐसा जान-बूझकर नहीं किया है। अगर ऐसा है तो लोग सुनते क्यों हैं? अगर मेरे गानों में मिसोगिनी होती है तो लोग मुझे अपनी बेटी की शादी में परफॉर्म करने के लिए बुलाते क्यों हैं। उन्होंने बताया कि मैंने पिछले 15 सालों में कई शादियों में परफॉर्म किया लेकिन कभी ऐसा नहीं लगा। बल्कि आंटियां स्टेज पर आती हैं और मेरे साथ 'आंटी पुलिस बुला लेगी' लिरिक्स पर डांस करती हैं। 



; title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" allowfullscreen>



पहले के लोग ज्यादा इंटेलेक्चुअल थे



हनी सिंह ने आगे कहा कि पहले के लोगों को मुझको राणाजी माफ करना गाने से कोई ऐतराज नहीं था। पहले लोग ज्यादा इंटेलेक्चुअल थे। अब लोग जितना ज्यादा पढ़ रहे हैं, उतना ही सेंसिटिव होते जा रहे हैं। लोग अब इन गानों को गलत समझ रहे हैं। हनी ने कहा कि पढ़े - लिखे होने और इंटेलेक्चुअल होने में फर्क होत है। 



ये खबर भी पढ़िए...






डिप्रेशन के कारण लंबे समय तक बॉलीवुड से रहे दूर 



हनी 2015 के बाद काफी सालों तक बॉलीवुड से दूर रहें। वे लंबे समय तक बाइपोलर डिसऑर्डर और एल्कोहलिज्म का शिकार रहें। मेंटल एन्जाइटी और डिप्रेशन से लड़ाई लड़ने के बाद वह धीरे-धीरे म्यूजिक की तरफ वापस लौटें। उन्होंने पिछले साल 2022 में ही 'भूल भुलैया 2' के गाने से वापसी की। इसी साल फरवरी में रिलीज हुई अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' में भी उनका एक गाना था। अब 'इंटरनेशनल विलेजर' और 'देसी कलाकार' के बाद हनी का तीसरा एल्बम 'हनी सिंह 3.0' रिलीज हो गया है। हनी की लाइफ पर एक नेटफ्लिक्स डाक्यूमेंट्री भी बन रही है।

 


rapper Honey Singh Honey Singh हनी सिंह का नया एलबम हनी सिंह 3.0 रिलीज हनी सिंह का गाना नागन रिलीज हनी सिंह का नया गाना रिलीज honey singh new album honey singh 3.0 release honey singh new song release honey singh song nagan release रैपर हनी सिंह हनी सिंह