/sootr/media/media_files/v4duisdPiApEV0T53dqN.jpg)
कॉमेडी फिल्म हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त हाउसफुल 5 का एलान होते ही सुर्खियों में आ गई। आपको बता दें कि यह 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसी के साथ फिल्म को लेकर प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर कलाकारों की सूची से जुड़ी है।
संजय दत्त शामिल
दरअसल अब इस फिल्म में बॉलीवुड के शानदार अभिनेता संजय दत्त भी शामिल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख और चंकी पांडे प्रमुख भूमिका में हैं।
हाउसफुल 5 कब होगी रिलीज
जानकारी के मुताबिक हाउसफुल 2010 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार, जिया खान, अर्जुन रामपाल, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता और चंकी पांडे मुख्य भूमिका में थे।
इसी के साथ दूसरी फिल्म 2012 में सिनेमाघरों में हिट हुई। हाउसफुल 3 और 4 क्रमशः 2016 और 2019 में रिलीज हुईं। वहीं, हाउसफुल 5 6 जून 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली। आपको बता दें कि यह तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है।