49 की उम्र में ऋतिक रोशन करेंगे गर्लफ्रेंड सबा संग शादी! ट्विटर के जरिए हुई थी दोनों की मुलाकात

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update

49 की उम्र में ऋतिक रोशन करेंगे गर्लफ्रेंड सबा संग शादी! ट्विटर के जरिए हुई थी दोनों की मुलाकात

MUMBAI. ऋतिक रोशन और सबा आजाद को अक्सर साथ में देखा जाता है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। खबरें है कि ऋतिक गर्लफ्रेंड सबा आजाद से इस साल शादी करने की तैयारी में हैं। सबा को लेकर ऋतिक का परिवार भी काफी खुश है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ डेट और वेकेशन मनाते स्पॉट किया जाता है। 



इस महीने शादी करेंगे ऋतिक- सबा



2014 में तलाक के बाद ऋतिक अब दोबारा शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल ये दोनों एक साथ जुहू में रह रहे हैं। उन्होंने जुहू वर्सोवा लिंक रोड पर एक प्रॉपर्टी भी ली है। अब खबरें है कि ये कपल जल्द ही सात-फेरे ले सकता है। इसी महीने दोनों शादी करेंगे। हालांकि अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। 




View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)



ये खबर भी पढ़िए...






ट्विटर पर हुई थी ऋतिक- सबा की मुलाकात



सबा और ऋतिक की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने मिलना और बात करना शुरू कर दिया था। बाद में दोनों को प्यार हो गया। ऋतिक और सबा काफी समय से साथ में रह रहे है, लेकिन अभी तक दोनों ने शादी नहीं की थी। अब दोनों शादी करने वाले है। दोनों की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। बता दें, ऋतिक ने 2000 में सुजैन खान से शादी की थी। जबकि 2014 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान और दोनों बेटे भी सबा के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। 




View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)


ट्विटर पर हुई  ऋतिक-सबा शादी ऋतिक सबा संग इस महीने करेंगे शादी ऋतिक-सबा आजाद शादी ऋतिक रोशन Hrithik-Saba wedding happened on Twitter Hrithik will marry with Saba this month Hrithik-Saba Azad Shaadi Hrithik Roshan