IIFA 2024 में किंग खान ने मारी बाजी, देखें किसने जीता कौन सा खिताब

Dolly patil | Sept 29, 2024, 12:12 IST
Share
IIFA 2024 Full List of Winners
IIFA 2024 Full List of Winners

IIFA अवार्ड का दूसरा दिन धमाकेदार रहा। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इस अवार्ड शो का हिस्सा बनीं। आइए आपको बताते हैं कि IIFA 2024 में किसने-किसने अवार्ड जीता है।

आईफा 2024 का मेन इवेंट 28 सितंबर की रात आबू धाबी (Abu Dhabi) के यास आईलैंड में हुआ। इसी बीच आईफा 2024 के विनर्स की पूरी लिस्ट भी सामने आ गई है, जिसमें किंग खान ने बाजी मारते हुए बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया है, जबकि रानी मुखर्जी ने यंग एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ आइए अब जानते हैं कि किसने कौन सा खिताब जीता है।

इन फिल्मों को मिले अवार्ड

स अवार्ड फंक्शन में शाहरुख खान को उनकी फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को भी कई अवार्ड मिले। आइए आपको बताते हैं आईफा 2024 के विनर्स की पूरी लिस्ट

  • संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला।
  • शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला हैं।
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला हैं।
  • इसी के साथ विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म 12वीं फेल के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला है।
  • वहीं, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड शबाना आजमी को रॉकी रानी की प्रेम कहानी के लिए मिला।
  • बेस्ट स्टोरी का अवार्ड 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' को मिला। बेस्ट स्टोरी (रूपांतरित) के लिए '12वीं फेल' को अवार्ड मिला।

एनिमल को मिले ये अवार्ड

अनिल कपूर को फिल्म एनिमल के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड दिया गया हैं। बॉबी देओल को एनिमल के लिए निगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। वहीं, बेस्ट म्यूजिक का अवार्ड भी रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को ही मिला। एनिमल के गाने सतरंगा को बेस्ट लिरिक्स का अवार्ड मिला। इसी के साथ बेस्ट मेल सिंगर का अवार्ड एनिमल फिल्म में अर्जन वैली गाने के लिए भूपेंद्र बबल को मिला है। बेस्ट सिंगर फीमेल की बात करें तो शिल्पा राव को 'जवान' के गाने छलिया के लिए मिला। वहीं, भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जयंतीलाल गड़ा और हेमा मालिनी को अवार्ड मिला।

किसको मिले कितने अवार्ड

बता दें कि IIFA अवार्ड की इस लिस्ट में छह अवार्ड एनिमल फिल्म को मिले हैं। इसी के साथ रॉकी रानी की प्रेम कहानी को दो अवार्ड मिले। वहीं, शाहरुख खान की जवान को भी दो अवार्ड मिले हैं। पिछले साल रिलीज हुई विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल को भी अवार्ड से नवाजा गया।

thesootr links

Tags:
  • फिल्म एनिमल
  • रणबीर कपूर
  • शाहरुख खान
  • रानी मुखर्जी
  • IIFA 2024
  • IIFA 2024 Red Carpet
  • आईफा 2024
  • आईफा 2024 के विनर्स की पूरी लिस्ट
  • Complete list of winners of IIFA 2024
  • विधु विनोद चोपड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती