/sootr/media/media_files/2024/12/05/fBdCC8gIkjV7RhxFfefo.jpg)
हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री है। यहां सुपरस्टार्स के चाहने वालों की संख्या हजारों, लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है। उन चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। आपको बता दें कि IMDb ने 2024 के सबसे पॉपुलर सेलेब्स की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 7 अभिनेत्रियों ने जगह बनाई है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन सा सुपरस्टार किस नंबर पर है।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है तृप्ति डिमरी का। वह साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म एनिमल से चर्चा में आई थीं। इसके बाद से ही उनके सितारे गर्दिश में हैं।
IMDb की लिस्ट के मुताबिक बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण दूसरे नंबर पर हैं।
/sootr/media/media_files/2024/12/05/Be3CBsPth3pfVgMLlxvt.jpeg)
तीसरे नंबर पर फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर ईशान खट्टर हैं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया है।
/sootr/media/media_files/2024/12/05/IfSYdwesqTbEMCRt3LWw.jpg)
शाहरुख खान इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं, जिन्हें फैंस ने सर्च किया है।
आईएमडीबी के मुताबिक, साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला इस लिस्ट में पांचवे नंबर हैं, जिन्होंने हाल ही में एक्टर नागा चैतन्य से शादी की है।
छठे स्थान पर शरवरी वाघ हैं जिन्हें हाल ही में बड़े पर्दे पर देखा गया था। फैंस इस साल इन्हें भी सोशल मीडिया पर सर्च किए हैं।
सातवें स्थान पर मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय हैं जिन्हें फैंस ने सर्च किया है।
IMDb ने आठवें नंबर पर मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को रखा है। ये साउथ सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। पुष्पा फिल्म के गाने से चर्चा में आई थीं।
/sootr/media/media_files/2024/12/05/kt1pEBzcSVQeg9qjrWtG.jpg)
आलिया भट्ट इस लिस्ट में नौवीं नबंर पर हैं। जिन्हें फैंस ने साल 2024 में सर्च किया है।
बाहुबली फेम एक्टर प्रभास 10वें स्थान पर हैं जिन्हें फैंस ने गूगल किया है।