महाभारत के ''शकुनि मामा'' गुफी पेंटल की हालत में सुधार, हार्ट-किडनी की वजह से हुई थी हालत नाजुक 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
महाभारत के ''शकुनि मामा'' गुफी पेंटल की हालत में सुधार, हार्ट-किडनी की वजह से हुई थी हालत नाजुक 

MUMBAI. महाभारत' के 'शकुनि मामा' का रोल प्ले करने वाले एक्टर गुफी पेंटल की बीते दिनों तबियत खराब हो गई थी। उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई थी। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। गुफी के हेल्थ के बारे में उनकी दोस्त और टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने जानकारी दी थी। अस्पातल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे गुफी की हालत में अब सुधार हुआ है। गुफी की हेल्थ को लेकर उनके भतीजे हितेन पेंटल ने अपडेट दिया है। हितेन ने बताया कि अब वो स्टेबल और खतरे से बाहर हैं। अभी उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। वहीं फैंस उनके जल्द होने की कामना कर रहे है। 



गुफी की हालत में सुधार



दरअसल गुफी का इलाज मुंबई के अंधेरी वेस्ट के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। गुफी 6 -7 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हार्ट और किडनी के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई थी और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा था। लेकिन अब उनकी तबीयत में सुधार है। उन्हें डॉक्टर के पास देखभाल के लिए रखा गया है। पूरी तरह से ठीक होने पर गुफी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 



ये खबर भी पढ़िए...






एक्ट्रेस टीना घई ने दी थी जानकारी 



टीना ने अपने सोशल मीडिया पर गूफी की एक फोटो शेयर कर गुफी की हेल्थ को लेकर बताया था। उन्होंने बताया था कि गूफी पेंटल जी तकलीफ में हैं। उनके लिए प्रार्थना कीजिए। ओम साई राम प्रेयर्स, प्रेयर्स फॉर हीलिंग, प्रेयर्स नीडेडे। कहा जा रहा है कि गूफी काफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे हैं और अब उनकी हालत अब और ज्यादा बिगड़ गई है। लेकिन 31 मई को उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


Bollywood News गुफी की तबीयत में सुधार गुफी पेंटल Shakuni Mama शकुनि मामा Gufi health improving Gufi Paintal Gufi Paintal Health Update बॉलीवुड न्यूज