साल 2022 में इन सितारों के घर गूंजी किलकारी, आलिया से लेकर सोनम तक कई एक्ट्रेस बनीं मां

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
साल 2022 में इन सितारों के घर गूंजी किलकारी, आलिया से लेकर सोनम तक कई एक्ट्रेस बनीं मां

BHOPAL. इस साल इंडस्ट्री के कई कपल्स ने शादी की। इसमें कटरीना कैफ-विक्की कौशल, आलिया भट्ट-रणवीर कपूर, राजकुमार राव-पत्रलेखा, नयनतारा-विग्नेश शिवन समेत कई अन्य सेलेब्स के नाम शामिल हैं। जबकि इसी साल कई स्टार कपल्स के घर में बच्चों ने जन्म लिया। 



आइए बताते हैं आपको इस साल कौनसे स्टार कपल्स पेरेंट्स बने हैं...



रणबीर कपूर-आलिया भट्ट



publive-image



आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 6 नवंबर 2022 को पेरेंट्स बने है। आलिया ने एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में बेबी गर्ल को जन्म दिया। दोनों की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी। 27 जून को आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी का नाम 'राहा' रखा है। 



बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर



publive-image



बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने शादी के 6 साल बाद यानी 12 नवंबर 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। 46 साल की उम्र में बिपाशा ने बेटी को जन्म दिया हैं। अगस्त में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। उन्होंने अपनी बेटी को ऐसा नाम दिया है, जो पूरी इंडस्‍ट्री में कोई नहीं रख पाया। 



प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस



publive-image



प्रियंका और निक की बेटी का जन्म 15 जनवरी 2022 को हुआ था। प्रियंका सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिन्दू और ईसाई, दोनों रीति रिवाज से शादी रचाई थी। इसी साल दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बने है। उन्होंने बेटी के जन्म के 3 महीने बाद उसका नाम रिवील किया था। प्रियंका-निक की बेटी का नाम मालती मैरी जोनास चोपड़ा हैं। प्रियंका की बेटी के नाम का कनेक्शन चोपड़ा और जोनस परिवार से है। 



सोनम कपूर-आनंद अहुजा 



publive-image



सोनम ने 20 अगस्त को एक बेटे को जन्म दिया। दोनों ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। सोनम और आनंद काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के चार साल बाद मार्च 2022 में सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउसमेंट की थी। 



नयनतारा-विग्नेश शिवन



publive-image



नयनतारा और विग्नेश 9 अक्टूबर को ट्विन्स के पेरेंट्स बने हैं। दोनों की शादी 9 जून को हुई थी। शादी के 4 महीने बाद ही नयनतारा मां बनी थी। दोनों सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने हैं। नयनतारा और विग्नेश ने अपने बच्चों का नाम उलागम और उयिर रखा है। 



ये खबर भी पढ़िए...






भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया



publive-image



भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अप्रैल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। दोनों 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2021 दिसबंर को अपने प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 11 जून को दोनों ने अपने बेटे के नाम की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। प्यार से लक्ष्य को गोला भी बुलाते हैं। 



काजल अग्रवाल-गौतम किचलू



publive-image



काजल अग्रवाल और  गौतम किचलू 19 अप्रैल 2022 को एक बेटे के माता-पिता बने हैं। दोनों ने अपने बेटे का नाम नील रखा है। काजल ने अक्टूबर 2020 में गौतम किचलू से मुंबई के ताज महज पैलेस में शादी की थी। 



युवराज सिंह-हेजल कीच



publive-image



क्रिकेटर युवराज सिंह और एक्ट्रेस हेजल कीच 25 जनवरी को बेबी ब्वॉय के पैरेंट्स बने हैं। दोनों ने नवंबर 2016 को शादी की थी। पहले दोनों की शादी जालंधर में गुरुद्वारे में हुई थी। इसके बाद युवराज और हेजल की गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी हुई थी। युवराज-हेजल के बेटे का नाम ओरियन कीच सिंह रखा है।


Bollywood News year ender 2022 these star gave birth 2022 celeb became parents 2022 Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Asli and Nick 2022 में इन स्टार कपल्स के घर गूंजी किलकारी 2022 से सेलेब्स बने माता-पिता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट प्रियंका और निक