अक्षय की फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौडले सात’ के सेट पर हुआ हादसा, 19 साल का लड़का 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा, गंभीर घायल

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
अक्षय की फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौडले सात’ के सेट पर हुआ हादसा, 19 साल का लड़का 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा, गंभीर घायल

MUMBAI. महेश मांजरेकर के डायरेक्शन में बन रही अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौडले सात’ के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है। इस फिल्म की शूटिंग पन्हाला में चल रही थी। जहां 19 साल का लड़का सज्जा कोठी के पास एक पहाड़ी से 100 फीट नीचे गिर गया। यह युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस लड़के नाम नागेश खोबरे है।



100 फीट से नीचे गिरा लड़का



रिपोर्ट्स के मुताबिक, पन्हालगढ़ की किलेबंदी पर शूटिंग के दौरान नागेश संतुलन खो बैठा और 100 फीट नीचे गिर गया। नागेश शूटिंग के लिए आए घोड़ों की देखभाल कर रहा था। तभी वो फोन पर बात करने के लिए किलेबंदी (पहाड़ी) पर आ गया। बातचीत खत्म करने के बाद वो किलेबंदी से नीचे जा रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वो किलेबंदी के बाहर की तरफ नीचे गिर गया। जब वहां मौजूद लोगों ने यह देखा तो वो फौरन उसकी मदद के लिए किलेबंदी से रस्सी की मदद से नीचे उतरे, फिर उसी के सहारे नागेश को ऊपर लाया गया।



ये भी पढ़ें...






2023 में रिलीज होगी फिल्म



अक्षय कुमार की इस फिल्म को डायरेक्टर महेश मांजरेकर बनाएंगे। फिल्म 2023 में दीपावली के मौके पर रिलीज की जाएगी। मराठी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में भी इसे पर्दे पर दिखाया जाएगा। अक्षय के अलावा फिल्म में जय दुधने, उत्कर्ष शिंदे, विशाल निकम, हर्दिक जोशी, सत्या, नवाब खान और प्रवीण तरडे जैसे एक्टर्स मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि इससे पहले भी खिलाड़ी कुमार छत्रपति शिवाजी के रोल में नजर आ चुके हैं।



अक्षय कुमार की पहली मराठी फिल्म



'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' का एनिमेटेड टीजर पिछले दिनों रिलीज हुआ था। फिल्म में अक्षय छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आएंगे। वह इस फिल्म से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखने जा रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक भी लॉन्च किया गया था। फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज होने की चर्चा है। फिल्म के लॉन्च पर अक्षय कुमार ने बताया कि उनसे राज ठाकरे ने जोर देकर कहा था कि वो छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएं।


नागेश खोबरे शूटिंग सेट पर हादसा फिल्म वेडात मराठे वीर दौडले सात अक्षय की फिल्म Nagesh Khobre incident on shooting set film Vedat Marathe Veer Daudle Saat Akshay film