मां- बाप के सेक्स के बयान वाला वीडियो यू-ट्यूब ने हटाया, रणवीर अल्लाहबादिया को पुलिस का समन
समय रैना के स्टैंड-अप कॉमेडियन शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का एक एपिसोड विवादों में आ गया है। ये एपिसोड 8 फरवरी को रिलीज हुआ था, जिसमें महिलाओं और पेरेंट्स पर कंट्रोवर्शियल बातें कही गईं। शो के बोल्ड और अश्लील कंटेंट को लेकर देशभर में नाराजगी व्यक्त की गई। इंदौर, मुंबई और असम में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।
वहीं, NHRC ने भी यूट्यूब से विवादित एपिसोड को हटाने की सिफारिश की, जिसके बाद यूट्यूब ने कार्रवाई की। शो के दुनियाभर में 73 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और हर एपिसोड को औसतन 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिलते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
शो के खिलाफ शिकायत दर्ज
शो में किए गए आपत्तिजनक कमेंट्स को लेकर मुंबई के खार थाने में एडवोकेट आशीष राय की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं, असम में भी इस मामले को लेकर कानूनी शिकायत दर्ज की गई है। विवाद बढ़ने पर शो के होस्ट रणवीर अल्लाहबादिया ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।
इंदौर में भी एडवोकेट अमन मालवीय ने तुकोगंज थाने में समय रैना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मालवीय ने आरोप लगाया कि शो में गालियों और अश्लील डायलॉग का यूज होता है, जो समाज में गलत संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं पर इस तरह के कंटेंट का बुरा असर पड़ता है। इसके चलते इस शो पर तुरंत प्रतिबंध लगाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
शो में कंट्रोवर्शियल बातें कहने का आरोप
बता दें कि, शिकायतकर्ताओं का कहना है कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रिश्तों की मर्यादा का उल्लंघन करते हुए अभद्र संवादों का यूज किया गया है। शो में माता-पिता, भाई-बहन जैसे रिश्तों पर कंट्रोवर्शियल टिप्पणियां आम बात है। आरोप है कि इस प्रकार के कंटेंट को टीआरपी और व्यूज के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। कई बार बच्चे परिवार के बीच इस तरह के कंटेंट देख लेते हैं, जिससे समाज पर गलत प्रभाव पड़ता है।
ये खबर भी पढ़ें...
मुंबई पुलिस रणवीर अल्लाबादिया के घर पहुंची
असम पुलिस द्वारा यूट्यूबर रणवीर अल्लाबादिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद, अब मुंबई पुलिस भी उनके घर पहुंच गई है। रणवीर के विवादित बयान पर बड़े राजनेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है और उनकी निंदा की है। इसके साथ ही महिला आयोग ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ये खबर भी पढ़ें..
शो के फॉर्मेट पर सवाल
शो के फॉर्मेट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हर एपिसोड में नए कंटेस्टेंट्स को परफॉर्म करने का मौका दिया जाता है, जिन्हें 90 सेकेंड में अपना टैलेंट दिखाना होता है। शो में जज की भूमिका भी बदलती रहती है, लेकिन समय रैना और बलराज घई परमानेंट होस्ट हैं। इस शो में जिस प्रकार का कंटेंट दिखाया जा रहा है, उस पर अब कई संगठनों और कानूनी संस्थाओं ने आपत्ति जताई है।
ये खबर भी पढ़ें..
FAQ
- समय रैना के शो पर विवाद क्यों हुआ?
शो में महिलाओं और पेरेंट्स पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे लोग नाराज हुए। - कहां-कहां शिकायत दर्ज हुई है?
इंदौर, मुंबई और असम में इस शो के खिलाफ शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गई हैं। - NHRC ने क्या कदम उठाया?
NHRC ने यूट्यूब को विवादित एपिसोड हटाने का निर्देश दिया है। - शो का फॉर्मेट कैसा है?
हर एपिसोड में नए कंटेस्टेंट्स को 90 सेकेंड में परफॉर्म करने का मौका मिलता है, जबकि जज बदलते रहते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक