Chhava: क्या है विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का इतिहास

Manya Jain | Feb 09, 2025, 17:36 IST
Share
Chhaava
Chhaava

बॉलीवुड में इन दिनों विक्की कौशल अपनी फिल्म 'छावा' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन मराठा साम्राज्य में 'छावा' शब्द का अलग ही इतिहास है। इसपर पर आधारित ये फिल्म बनी है।

Chhava : बॉलीवुड में इन दिनों विक्की कौशल अपनी फिल्म 'छावा' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं । इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। टीजर में विक्की का शेर जैसा पराक्रम देखने को मिला था। जिसमें वे हजारों सैनिकों से अकेले लड़ते नजर आते हैं। खून से लथपथ विक्की दुश्मनों पर वार करते दिखते हैं। उनका यह रूप देखकर आंखें फटी रह जाती हैं। इस फिल्म में एक्शन के साथ विक्की का लुक भी दमदार है।

सेलेब्रिटीज भी हैं हैरान

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने पहले कभी उन्हें ऐसे अवतार में नहीं देखा टीज़र देखने के बाद सेलेब्स भी हैरान हैं। भूमि पेडनेकर ने लिखा, "क्या ऐसा कुछ है जो तुम नहीं कर सकते विक्की।" तो वहीं अहाना कुमरा और शोभिता धुलिपाला ने भी टीजर की खूब तारीफ की है। विक्की को इस रोल में देखकर फैंस के भी रोंगटे खड़े हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

दिल्ली दंगों पर बनी फिल्म दिल्ली 2020 पर उठे सवाल, रिलीज पर रोक की आशंका

पत्नी के किरदार में दिखेंगी रश्मिका

फिल्म में रश्मिका मंदाना छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई भोसले का रोल निभा रही हैं। हालांकि टीज़र में रश्मिका की झलक नहीं दिखी है, लेकिन बताया जा रहा है कि उनका किरदार भी पत्नी के रूप में काफी दमदार है। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। लक्ष्मण ने इससे पहले 'मिमी' और 'लुका छिपी' जैसी फिल्में बनाई हैं। विक्की और लक्ष्मण ने फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में भी विक्की कौशल के साथ काम किया था।

ये खबर भी पढ़ें..

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को मिली बॉलीवुड में एंट्री, साइन की नई फिल्म

क्या है छावा का इतिहास

'छावा' एक ऐतिहासिक ड्रामा है जो छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी को दिखाती है। वे छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे थे। फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी अहम रोल में नजर आएंगे। बता दें कि शेर के बच्चे को छावा कहा जाता है। इस फिल्म में एक डायलॉग भी बोला गया जिसमें विक्की कौशल अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कह रहे हैं कि “शेर नहीं रहा लेकिन छावा अभी भी जंगल में है।

ये खबर भी पढ़ें..

उत्तर और दक्षिण फिल्मों के संतुलन पर पूजा हेगड़े की राय

फिल्म की कहानी और किरदार

फिल्म 'छावा' छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता और संघर्ष को दिखाती है। संभाजी महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र और मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति थे। वे साहसी योद्धा, कुशल रणनीतिकार और धर्म के प्रति अडिग व्यक्ति थे। फिल्म में उनकी युद्ध कौशल, वीरता और मातृभूमि के प्रति निष्ठा को दिखाया जाएगा। साथ ही, औरंगजेब और संभाजी महाराज के बीच वैचारिक और सांस्कृतिक मतभेदों को लेकर युद्ध होगा, जिसकी झलक ट्रेलर में नजर आ चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें..

फरवरी में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ये फिल्में मचाएंगी धूम

Tags:
  • छत्रपति शिवाजी महाराज
  • vicky kaushal
  • bollywood actor
  • Rashmika Mandana
  • Bollywood News in Hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान