दिल्ली दंगों पर बनी फिल्म दिल्ली 2020 पर उठे सवाल, रिलीज पर रोक की आशंका
Kaushiki | Published:
DELHI 2020
दिल्ली दंगों पर आधारित फिल्म 'दिल्ली 2020' को सर्टिफिकेट नहीं मिला। इस वजह से इसकी रिलीज पर रोक लग गई है। फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर को लेकर भी विवाद है, और कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है।
फिल्म 'दिल्ली 2020' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली दंगों पर आधारित ये फिल्म जो 2 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली थी, अब बिना सर्टिफिकेट के रिलीज नहीं की जा सकेगी। बता दें कि, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC- Central Board of Film Certification) से फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं मिला है। इसके चलते इसे सिनेमाघरों या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना संभव नहीं है। मेकर्स ने विश्वास दिया है कि वे बिना सर्टिफिकेट के कोई भी रिलीज नहीं करेंगे, जबकि कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई जारी रखी है।
फिल्म के निर्माताओं ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से फिल्म के सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें ये सर्टिफिकेट अब तक नहीं मिल पाया है। CBFC के सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने इस बात की पुष्टि की, कि सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को बिना सर्टिफिकेट के जारी किया जा सकता है। हालांकि, ट्रेलर को लेकर भी कुछ विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें कुछ आरोपियों और उनके वकीलों ने इसका विरोध किया है।
बता दें कि, फिल्म पर रोक लगाने की एक याचिका दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम और अन्य लोगों ने दायर की है। इस याचिका में कहा गया है कि, फिल्म के पोस्टर, चित्र और ट्रेलर को तब तक हटा दिया जाए जब तक संबंधित मुकदमा पूरा नहीं हो जाता। इस याचिका के जरिए इन आरोपियों ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। इसके अलावा, एक और याचिका में ये भी कहा गया है कि, इस फिल्म को सिनेमाघरों, टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज नहीं किया जाना चाहिए। ट्रेलर को सोशल मीडिया से हटाने का आदेश दिया जाए।
दिल्ली दंगों पर आधारित इस फिल्म की रिलीज पर अदालत में जारी विवाद और याचिकाओं पर सुनवाई की जा रही है। अदालत ने इस मामले में आदेश सुरक्षित रख लिया है और आगे की प्रक्रिया के लिए सुनवाई जारी रखी है। इन याचिकाओं में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। खासकर तब जब तक की संबंधित दंगों के आरोपी और पीड़ितों के मामलों में अदालत का निर्णय नहीं आ जाता। फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म को रिलीज करने के लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करने का विश्वास दिया है।
बता दें कि इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कंफ्यूजन है। इस फिल्म के निर्माताओं ने कोर्ट में कहा है कि, वे सर्टिफिकेट मिलने तक किसी भी तरह की रिलीज नहीं करेंगे, चाहे वो सिनेमाघर हो या ओटीटी प्लेटफॉर्म। इसके बावजूद, फिल्म के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद जारी है। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि इस फिल्म की भविष्य में कब और किस रूप में रिलीज होगी।
सर्टिफिकेट न मिलने की वजह
रोक के लिए दायर की गई याचिका
क्यों हो रहा विरोध
इस फिल्म को लेकर ये कहा जा रहा है कि ये फिल्म 2020 में दिल्ली में हुए दंगों की घटनाओं पर आधारित है। हालांकि, फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने स्पष्ट किया है कि, फिल्म सिर्फ घटनाओं से इंस्पायर है और ये रियलिस्टिक इलस्ट्रेशन नहीं है। ये फिल्म दंगों की सच्ची घटनाओं को दर्शाने का दावा करती है, लेकिन इसके निर्माता इसे केवल एक इंस्पायरड फिल्म मानते हैं। इसके बावजूद, फिल्म के विरोधी इसे बायस्ड और नफरत फैलाने वाली फिल्म मानते हैं। शरजील इमाम की वकील ने इस पर सवाल उठाए हैं कि, ये फिल्म में इमाम की पहचान छुपाने की कोशिश नहीं की गई है और ये उनके खिलाफ गलत संदेश भेजता है।
अदालत में जारी विवाद और सुनवाई
फिल्म की रिलीज डेट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari