कॉन्टैक्ट लेंस लगाने के कारण डैमेज हुई जैस्मिन भसीन की आंखें

Dolly patil | Jul 21, 2024, 16:13 IST
Share
 SRF
SRF

जैस्मिन भसीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल जैस्मिन भसीन को दिखना बंद हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में एक कार्यक्रम के लिए पहने गए कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से अभिनेत्री की कॉर्निया क्षतिग्रस्त ( damaged ) हो गई।

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री जैस्मिन भसीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल जैस्मिन भसीन को दिखना बंद हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में एक कार्यक्रम के लिए पहने गए कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से अभिनेत्री की कॉर्निया क्षतिग्रस्त (damaged) हो गई। जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है और उनकी दोनों आंखों पर पट्टी भी बांध दी है।

कार्यक्रम में हुई थी शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक जैस्मीन नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर गई थीं। इसके बाद से ही उनके आंखों में तकलीफ शुरू हो गई।

कॉर्निया हुई डैमेज

आंखों में तकलीफ होने के बादजैस्मीन ने डॉक्टर से बात की। इसके बाद डॉक्टर नेउन्हें बताया कि उनकी कॉर्निया क्षतिग्रस्त हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर ने अभिनेत्री का इलाज किया और उनके आंखों पर पट्टी बांध दी।

हालांकि अब जैस्मिन अपनी आंखों का इलाज कराने के लिए मुंबई चली गई है। जानकारी के मुताबिक अगले चार पांच दिनों में अभिनेत्री के ठीक हो जाने की उम्मीद है।लेकिन इस दौरान उन्हें अपनी आंखों का खास ख्याल रखना होगा।

कितने घंटे लगाना चाहिए लेंस ?

आप 6 से 8 घंटों तक कॉन्टैक्ट लेंस लगा सकते हैं।लेकिन जब आपने कॉन्टैक्ट लेंस लगाये हुए हैं तो गंदे हाथों से उन्हें न छुएं और आंखों को जोर से न रगड़ें।

कितने तरह के होते हैं कॉन्टैक्ट लेंस

बाज़ार में अलग-अलग तरीके के कॉन्टैक्ट लेन्सेस मौजूद हैं, जैसे सॉफ्ट कॉन्टैक्ट लेंस, सिलिकॉन हाइड्रोजेल लेंस, हाइब्रिड कॉन्टैक्ट लेंस और MMA लेंस।इसके अलावा अलग-अलग डिस्पोज़ेबल टाइम के साथ भी कॉन्टैक्ट लेंस बाज़ार में मिलते हैं।

कॉन्टैक्ट लेंस के साइड इफ़ेक्ट

आपको बता दें किकॉन्टैक्ट लेंस लगाने के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं।लेकिन इसका गलत तरीके से इस्तेमाल करने से आंखों की तकलीफें शुरू हो सकती हैं।कभी भी कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर न सोएं, ये आंखों के लिए खतरनाक होता है। इससे इंफेक्शन का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जैस्मिन भसीन
  • Jasmine Bhasin
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा