करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी जया, पहली बार प्ले करेंगी निगेटिव रोल 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी जया, पहली बार प्ले करेंगी निगेटिव रोल 

MUMBAI. फिल्ममेकर करण जौहर अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म के साथ करण सात साल के बाद निर्देशक की कुर्सी पर विराजमान हो रहे हैं। करण इस बार रोमांटिक फिल्म डायरेक्ट कर रहे है। करण ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आएंगे। दोनों गली बॉय के बाद एक बार फिर स्क्रीन पर साथ में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म को लेकर एक और नया अपडेट आया है। खबरें है कि इस फिल्म में जया बच्चन भी नजर आएंगी। जया बच्चन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में वैंप का रोल प्ले करेंगी। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। 



निगेटिव रोल प्ले करेंगी जया बच्चन



रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में जया बच्चन, रणवीर सिंह की दादी का किरदार निभाने वाली हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बारे में रणवीर सिंह और आलिया खबरें है कि इस फिल्म से जया पहली बार निगेटिव रोल प्ले करेंगी। करण ने बताया कि वो पहली बार इस तरह का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म की पूरी टीम उन्हें प्यार करती है। वो सेट पर जान लेकर आती हैं। हर कास्ट और क्रू उन्हें चाहता है।



ये खबर भी पढ़िए....






फिल्म की स्टारकास्ट



रणवीर सिंह -आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में जया बच्चन एक 'अनसीन' अवतार में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में एक्टर धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी दिखाई देंगे। बता दें, कुछ दिन पहले करण ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बारे में बात करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि जया एक 'अनसीन' अवतार में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में 8 से 9 गाने के सीक्वेंस हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कहानी और पटकथा इशिता मोइत्रा,  शशांक  खैतान और  सुमित रॉय द्वारा लिखित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म के संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए है। 

 


Bollywood News बॉलीवुड न्यूज वैंप का रोल प्ले करेंगी जया करण की फिल्म में जया फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी करण जौहर की फिल्म Jaya  play role vamp in Karan film film Rocky and Rani Karan Johar film