जिगरा का ट्रेलर रिलीज, भाई के लिए लड़ती दिखीं आलिया भट्ट

Dolly patil | Sept 27, 2024, 10:36 IST
Share
वेदांग रैना
वेदांग रैना

आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत फिल्म 'जिगरा' का ट्रेलर जारी हो गया है। इस फिल्म में आलिया ने वेदांग की बहन की भूमिका निभाई है। ट्रेलर में वे अपने भाई की खातिर कोई भी हद तोड़ने को तैयार दिखी हैं।

आलिया भट्ट की अगली फिल्म Jigra का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये कहानी एक बहन की है जो अपने भाई को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। बुरा-अच्छा, सही-गलत उसके लिए कुछ मैटर नहीं करता। बस मैटर करता है उसका भाई। आइए जानते हैं कि कैसा है ये ट्रेलर। आखिर क्या खास है इसमें।

क्या है कहानी

ट्रेलर खुलता है और आलिया (Alia Bhatt) के किरदार सत्या को पता चलता है कि उसका भाई अंकुर किसी पंगे में फंस गया है। जिसके बाद उसे जेल होने वाली है। दूसरे सीन में पता चलता है कि अंकुर को कोर्ट ने इलेक्ट्रिक शॉक देकर तीन महीने में मार डालने का आदेश दिया है। बस यहीं से शुरू होती है जिगरा ( jigra ) की कहानी। सत्या के अपने भाई अंकुर को बचाने की कहानी। अपने भाई को बचाने के लिए सत्या क्या-क्या तरीका निकालती है। यही है जिगरा की कहानी।

https://www.youtube.com/watch?v=3uE0RuQndZc

ट्रेलर टाइटल को करता है जस्टिफाई

जिगरा का ट्रेलर फिल्म के टाइटल को बिल्कुल जस्टिफाई करता है। कोर्ट में फंसे अपने भाई को बचाने के लिए सत्या जो-जो काम करती है उसे कोई नॉर्मल इंसान नहीं कर सकता है। जिस तरह की ट्रेंनिंग, जिस तरह की साजिश सत्या करती है उसके लिए जिगरा चाहिए होता है। ट्रेलर के एक सीन में आलिया का किरदार अपने हाथ की नस पर चाकू लगाकर पूछती है।अगर मैं अपनी नस काट लूं और कोई मेडिकल इमरजेंसी हो जाए तो क्या पुलिस वाले मुझे अंकुर से मिलने देंगे?'

 Jigra
Jigra

इस डायलॉग से ही समझिए कि सत्या अपने भाई से मिलने और उसे बचाने के लिए क्या-क्या कर सकती है, जी तोड़, कमर तोड़, सिर फोड़ वाली गज़ब की ट्रेनिंग भी लेती हैं।ऊंचाई से गिरना सीखती हैं, भूखे रहना सीखती हैं, गोली चलाना सीखती है, भागना सीखती हैं, क्यों? ताकि अगरजरूरतपड़े तो वो अपने भाई को गलत तरीके से भी जेल से निकाल लाए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Alia bhatt
  • आलिया भट्ट
  • Bollywood Actress Alia Bhatt
  • आलिया भट्ट न्यूज
  • Bollywood Actress Alia Bhatt Film
  • आलिया भट्ट की अगली फिल्म
  • जिगरा का ट्रेलर
  • Jigra Trailer
  • फिल्म Jigra
  • जिगरा की कहानी
  • वेदांग रैना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती