इवेंट में ठीक से हिंदी नहीं बोल पाने पर ट्रोल हुईं काजोल की बेटी न्यासा, यूजर्स बोले- रट्टा मारी था क्या? मीम्स वायरल

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
इवेंट में ठीक से हिंदी नहीं बोल पाने पर ट्रोल हुईं काजोल की बेटी न्यासा, यूजर्स बोले-  रट्टा मारी था क्या? मीम्स वायरल

MUMBAI. अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में न्यासा टूटी-फूटी हिंदी बोलते नजर आ रहीं है। ठीक से हिंदी नहीं बोल पाने की वजह से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई मीम्स भी वायरल हो रहे है। बता दें न्यासा की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी फोटोज और वीडियोज भी खूब वायरल होती हैं। 



न्यासा ने किया डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन



दरअसल न्यासा अहमदनगर के एक इवेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुई थी। इस इवेंट में उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए एक डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया|जानकारी के मुताबिक अजय देवगन की NY फाउंडेशन ने एक ऐसे संगठन के साथ हाथ मिलाया है जो कि देशभर के 100 गांव में सक्रिय है और ऐसे में न्यासा एक इवेंट में शामिल होकर इस डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।




— sσнαη⚡ (@TheSohan1) February 20, 2023



न्यासा ने बोली टूटी-फूटी हिंदी



दरअसल न्यासा हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं थी। यहां न्यासा देवगन बच्चों के साथ नजर आई थीं। एनवाई फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में न्यासा ने हिंदी में स्पीच दी। इस स्पीच में न्यासा बच्चों से पढ़ने के लिए बोलती हुई नजर आईं। देखते ही देखते उनका ये वीडियो वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो में न्यासा सही तरीके से हिंदी नहीं बोल पा रही है। इस वजह से उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है। उनपर कई मीम्स भी बन रहे है। न्यासा ने बच्चों के साथ एक ग्रुप फोटो भी क्लिक करवाई। 




— kamal shekhar (@kamalshekhar3) February 20, 2023



ये खबर भी पढ़िए...






यूजर्स ने उड़ाया न्यासा का मजाक 



न्यासा की वायरल वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- इससे अच्छी हिंदी तो कटरीना कैफ शुरू में बोल लेती थी। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या आप रट्टा मार कर आए हो। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि - बिग बॉस चाहते है कि आप सिर्फ हिंदी भाषा का यूज करें।


Nyasa Devgn न्यासा न्यासा का  वीडियो वायरल न्यासा ने बोली टूटी-फूटी हिंदी अजय देवगन की बेटी न्यासा Nyasa video went viral Nyasa spoke broken Hindi Nysa Trolled on Social Media Ajay Devgan daughter Nyasa
Advertisment