कंगना की ट्विटर पर वापसी, बोलीं- मैं उन्हीं चीजों की भविष्यवाणी करती हूं, जो होने वाली होती हैं

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
कंगना की ट्विटर पर वापसी, बोलीं- मैं उन्हीं चीजों की भविष्यवाणी करती हूं, जो होने वाली होती हैं

MUMBAI. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत का असल जिंदगी में विवादों से गहरा नाता है। एक्ट्रेस कई बार विवादों में घिर चुकी हैं। इसके बावजूद वह किसी से नहीं डरती है और लगातार अपने विरोधियों पर निशाना साधती रहती हैं। अपने विवादित बयानों के कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। इस बार एक्ट्रेस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल आज 29 अक्टबूर को कंगना की ट्विटर पर दोबारा वापसी हुई है। ट्विटर पर लौटने पर कंगना काफी खुश है। फैंस उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं। 





कंगना की भविष्यवाणी हुई सच





हाल ही में कंगना ने भविष्यवाणी की थी कि वह जल्द ही ट्विटर पर वापसी कर सकती है। उनकी ये भविष्यवाणी सच हो गई है। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि 'मैं हमेशा उन चीजों की भविष्यवाणी करती हूं, जो जल्द ही होने वाली होती हैं। कुछ लोग मेरी दूरदर्शिता को एक्स-रे कहते हैं, कुछ उसे श्राप कहते हैं और कुछ इसे जादू टोना कहते हैं। हम कब तक इस तरह की एक महिला प्रतिभा को खारिज करते रहेंगे। भविष्य की भविष्यवाणी करना आसान नहीं है। इसके लिए मानव प्रवृत्ति की उल्लेखनीय पहचान और व्याख्या के साथ-साथ ऑबसर्वेशनल स्किल्स की भी जरूरत पड़ती है। सबसे बड़ी बात इसके लिए अपनी पसंद और नापसंद को भी छोड़ना पड़ता है, ताकि हम जिस टॉपिक का अध्ययन करना चाहते हैं, उसका अध्ययन कर सके।





thesootr





पिछले साल हुआ था ट्विटर अकाउंट सस्पेंड





कंगना का ट्विटर अकाउंट मई 2021 को सस्पेंड किया गया था। कंगना कई बार नियमों का उल्लंघन कर चुकी है। इस वजह से उन्हें कई बार चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद भी कंगना लगातार नियमों का उल्लंघन कर रही थी। इसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। कगंना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद वह अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए लोगों से जुड़ी हुई थीं। 



Bollywood News बॉलीवुड न्यूज Kangana Ranaut कंगना रणौत Kangana Ranaut News कंगना रणौत न्यूज कंगना की ट्विटर पर वापसी kangana back on twitter