MUMBAI. कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहती है। वह अक्सर नेताओं और सेलेब्स पर तंज कसती रहती है। हाल ही में कंगना ने एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये वीडियो तब का है, जब वो सलमान खान के शो 'दस का दम' में गई थीं। अब इस वीडियो के साथ कंगना पुरानी यादों में चली गई हैं। यही नहीं कंगना ने इस वीडियो को शेयर कर फैंस से सवाल भी पूछा है। वीडियो देखकर फैंस उन्हें शादी करने की बात कह रहे है।
कंगना ने सलमान संग शेयर किया वीडियो
दरअसल कंगना ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो टीवी शो 'दस का दम' का है। इस वीडियो में कंगना, घाघरा चोली पहनकर माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के पॉपुलर गाने 'धक धक करने लगा' पर डांस करती दिख रही हैं। वहीं पास मौजूद सभी लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने बहुत ही मजेदार सवाल पूछा है। उन्होंने लिखा- ओएमजी!!! हम इतने जवान क्यों दिख रहे हैं?? क्या इसका मतलब ये है कि अब हम नहीं हैं? फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे है।
View this post on Instagram
A post shared by kanganadaily (@kanganadaily)
ये खबर भी पढ़िए....
यूजर्स ने लिए कंगना-सलमान के मजे
कंगना और सलमान की इस वीडियो पर फैंस जमकर मजे ले रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या ये जोड़ी फिर साथ में नजर आएगी। दूसरे ने लिखा- आप दोनों साथ काम करने वाले हैं? जबकि कुछ लोग उन्हें शादी करने की सलाह भी दे रहे है।