/sootr/media/post_banners/caf79d8f3956bce320a62141880d94a2ca4c8b128e5a1052d477175cdb7b56a7.jpeg)
MUMBAI. धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। करण अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में मुंबई में प्री-वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस फंक्शन के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में सनी मेहमानों के साथ खूब नाचते दिख रहे है।
करण ने दृशा को खिलाया केक
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में करण और द्रिशा आचार्या एक दूसरे को केक खिलाते दिख रहे है। वहीं सनी देओल पंजाबी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर करण ब्लू कुर्ता और द्रिशा पीली साड़ी में नजर आईं। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। फंक्शन से कई वीडियो वायरल हुए है। इसमें सनी हाथ जोड़कर मेहमानों का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ बॉबी देओल और अभय देओल भी दिख रहे है।
A post shared by karan deol.fc actor (@imkarandeol7)
ये खबर भी पढ़िए....
मेहमानों संग जमकर नाचे सनी
फंक्शन से एक ओर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सनी दिल खोलकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सनी और धर्मेंद्र मेहमानों के साथ पॉपुलर पंजाबी गाने पर डांस कर रहे हैं। दोनों का ये वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। बता दें, करण और द्रिशा की शादी की तैयारियां जोरों पर है। दोनों की शादी की रस्में एक हफ्ते तक चलेंगी। कहा जा रहा है कि यह प्राइवेट शादी होगी, जिसमें परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा के साथ मुंबई में ही सात फेरे लेंगे। वह दोनों एक दूसरे को 6 साल से डेट कर रहे हैं। 18 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में रिसेप्शन है। अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
A post shared by Celeb Tadka (@celeb_tadka)