MUMBAI. सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ आज (18 जून) को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों आज सात जन्म के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। ये कपल मुंबई के ताज लैंड्स एंड बांद्रा में फैमिली और दोस्तों के बीच शादी करेंगे। शादी के बाद रात में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जाएगी। पार्टी में इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां नजर आएंगी। वहीं 17 जून को संगीत सेरेमनी हुई। संगीत सेरेमनी में भी बॉलीवुड के भी कई सितारे नजर आए।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
करण की संगीत सेरेमनी में पहुंचे रणवीर
मुंबई के ताज लैंड्स एंड में सनी के बेटे करण की संगीत सेरेमनी हुई। करण और दृशा के प्री-वेडिंग फंक्शन में सनी और धर्मेंद्र ने अपने लुक से महफिल लूट ली। सनी संगीत सेरेमनी में 'गदर 2' के तारा सिंह बनकर पहुंचे थे। उन्होंने 'गदर' के गाने 'मैं निकला गड्डी लेके' पर जोरदार डांस किया। वहीं रणवीर भी करण के संगीत फंक्शन में शामिल हुए। उन्होंने स्टेज पर करण के साथ डांस भी किया और सेरेमनी में अपनी फिल्म गली बॉय का रैप सॉन्ग- अपना टाइम आएगा। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है, जो जमकर वायरल हो रहे है।
View this post on Instagram
A post shared by iamsunnydeols_fan (@iamsunnydeols_fan)
ये खबर भी पढ़िए....
करण और द्रिशा की लव स्टोरी
करण और द्रिशा एक दूसरे को 6 साल से डेट कर रहे हैं। 18 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में रिसेप्शन है। बता दें, करण की गर्लफ्रेंड इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं। वह काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। इसी साल दोनों शादी भी कर लेंगे। दोनों ने धर्मेंद्र और हेमा की मैरिज एनिवर्सरी पर सगाई की थी।