करिश्मा कपूर एक्स हसबैंड संजय कपूर के साथ डिनर डेट पर हुईं स्पॉट, यूजर्स ने किया ट्रोल, एक्ट्रेस को याद दिलाए मारपीट वाले दिन

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
करिश्मा कपूर एक्स हसबैंड संजय कपूर के साथ डिनर डेट पर हुईं स्पॉट, यूजर्स ने किया ट्रोल, एक्ट्रेस को याद दिलाए मारपीट वाले दिन

MUMBAI. करिश्मा कपूर आज भले ही बड़े पर्दे से दूर है। लेकिन एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर आज भी सुर्खियों में रहती है। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस को उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर के साथ स्पॉट किया गया। इस वजह से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है। साथ ही वह करिश्मा को वो दिन भी याद दिला रहे है, जब उन्होंने संजय पर गंभीर आरोप लगाए थे। 



रेस्तरां से बाहर हुए स्पॉट



दरअसल करिश्मा अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ डिनर करने गई थी। उनकी बेटी समायरा कपूर भी उनके साथ थी। इसी पार्टी में करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय भी नजर आए। दोनों रेस्तरां से बाहर निकल रहे थे, उस वक्त पैपाराजी ने उन्हें स्पॉट कर लिया। बाहर निकलने के बाद दोनों अलग-अलग गाड़ी में वहां से रवाना हो गए। करिश्मा ब्लैक फ्लोरल फ्रॉक में नजर आईं। करिश्मा ब्लैक फ्लोरल फ्रॉक में नजर आईं। जबकि संजय ने ब्लैक एंड व्हाइट सूट-बूट पहना हुआ था। दोनों की मुलाकात चर्चा में है। हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब करिश्मा और संजय को साथ में देखा गया हो। इससे पहले भी दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। 




View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



ये खबर भी पढ़िए....






शादी के 13 साल बाद टूटा था रिश्ता



करिश्मा ने 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। हालांकि शादी के कुछ साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। 2016 में उन्होंने डिवोर्स ले लिया। बता दें, डिवोर्स के समय दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। यहां तक की करिश्मा ने संजय पर मारपीट जैसे आरोप लगाए थे। ऐसे में दोनों को साथ में देखना फैंस को राज नहीं आ रहा है। वहीं करिश्मा से अलग होने के बाद 2017 में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। 




View this post on Instagram

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)



कौन हैं संजय कपूर?



करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं। वह सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसीजन के चेयरमैन हैं। करिश्मा ने एक्स हसबैंड पर मारपीट और दहेज के लिए उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया था। लंबे समय तक दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करते थे।


Karisma-Sanjay dinner date Sanjay Kapoor Karisma Kapoor Bollywood News बॉलीवुड न्यूज करिश्मा-संजय कपूर साथ में दिखे करिश्मा-संजय डिनर डेट संजय कपूर करिश्मा कपूर Karisma-Sanjay Kapoor seen together