करिश्मा के बच्चों ने मांगा पिता Sanjay Kapoor की संपत्ति में हिस्सा, सौतेली मां पर लगाया विल छिपाने का आरोप

Kaushiki | Sept 10, 2025, 11:44 IST
karisma-kapoor-children-sanjay-kapoor-property-dispute
करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने पिता संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति में हिस्सा मांगा है। उन्होंने सौतेली मां प्रिया सचदेव पर वसीयत में हेरफेर का आरोप लगाया है।

Bollywood News:बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चें समायरा और कियान ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की मैसिव प्रॉपर्टी में अपना हक मांगा है।



संजय कपूर की अचानक मौत के बाद से ही उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर के साथ संपत्ति को लेकर एक बड़ा विवाद चल रहा था और अब ये मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गया है।



karisma%20kapoor%20(1)(1)-498502


क्या है ये विल का झोल

'बार एंड बेंच' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों ने अपनी मां करिश्मा कपूर (karishma kapoor)के जरिए कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर ने उन्हें जानबूझकर पिता की जायदाद से दूर रखा है।



इस पूरे विवाद की जड़ 21 मार्च 2025 की एक विल है। बच्चों ने दावा किया है कि इस वसीयत में संजय कपूर ने अपनी पूरी संपत्ति प्रिया कपूर के नाम कर दी है और ये विल नकली और फर्जी है।



ये खबर भी पढ़ें...कब आएगी इंडिया की सबसे बड़ी सुपरहीरो फिल्म Krrish 4, फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान



प्रिया पर विल छिपाने का आरोप

पेटिशन में ये भी कहा गया है कि प्रिया कपूर और उनके दो साथी, दिनेश अग्रवाल और नितिन शर्मा ने इस वसीयत को सात हफ्तों तक छिपाकर रखा था। इसे 30 जुलाई 2025 को एक फैमिली मीटिंग में दिखाया गया।



बच्चों के वकील का कहना है कि प्रिया का ये रवैया साफ दिखाता है कि वो पूरी संपत्ति पर कब्जा करना चाहती हैं और बाकी कानूनी वारिसों को बाहर रखना चाहती हैं। बच्चों को असली वसीयत की कोई कॉपी तक नहीं दी गई।



पेटिशन में ये लोग हैं आरोपी

  • प्रिया सचदेव कपूर (संजय कपूर की तीसरी पत्नी)
  • उनका छोटा बेटा
  • संजय कपूर की मां, रानी कपूर
  • वसीयत की कथित एग्जीक्यूटर श्रद्धा सूरी मरवाह

ये खबर भी पढ़ें...Rishi Kapoor के बर्थडे पर जानें उनके करियर की वो हिट फिल्में जिन्हें देखकर याद आ जाएंगे कॉलेज के दिन



बच्चों ने कोर्ट से क्या मांगा

बार एंड बेंच (trending news)की एक रिपोर्ट के मुताबिक, समायरा और कियान ने दिल्ली हाई कोर्ट से कई बड़ी डिमांड्स की हैं:



  • कानूनी वारिसों का दर्जा: उन्होंने कोर्ट से कहा है कि उन्हें अपने पिता का 'क्लास I लीगल हेयर' यानी कानूनी उत्तराधिकारी घोषित किया जाए।
  • हिस्सेदारी: बच्चों ने अपनी याचिका में ये भी मांग की है कि उन्हें पिता की संपत्ति में एक-पांचवां हिस्सा मिलना चाहिए।
  • संपत्ति फ्रीज करने की मांग: जब तक ये मामला कोर्ट में चलता है, तब तक संजय कपूर की सभी पर्सनल प्रॉपर्टी को फ्रीज कर दिया जाए, ताकि कोई भी उसे बेच न सके।

संजय की मां ने भी उठाए थे सवाल

रिपोर्ट के मुताबिक, ये सिर्फ बच्चों की ही बात नहीं है। संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की मां रानी कपूर ने भी बेटे की मौत के बाद कई सवाल उठाए थे। जुलाई में, उन्होंने कंपनी सोना कॉमस्टार और सेबी को एक चिट्ठी लिखकर बेटे की अचानक मौत पर सवाल खड़े किए थे और कई गंभीर आरोप लगाए थे।



ये मामला अब एक हाई-प्रोफाइल संपत्ति विवाद बन गया है, जिस पर सभी की नजर है। इस केस की अगली सुनवाई 10 सितंबर को है। देखना ये है कि कोर्ट इस मामले में क्या फैसला लेता है।



वहीं संजय कपूर की बहन, मंधीरा कपूर, ने भी उनकी पत्नी प्रिया सचदेव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंधीरा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि प्रिया और कुछ अन्य लोगों ने उनकी मां को कानूनी कागजों पर जबरन दस्तखत करने के लिए मजबूर किया।



मंधीरा का आरोप है कि उनकी मां को शोक की हालत में, बंद दरवाजों के पीछे दो बार कागजों पर साइन करने के लिए कहा गया। उनकी मां ने बाद में मंधीरा को बताया कि उन्हें पता ही नहीं कि उन्होंने किन कागजों पर दस्तखत किए हैं। उनका मानना है कि प्रिया कुछ छिपा रही हैं और सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।



ये खबर भी पढ़ें...



AI लव स्टोरी पर बेस्ड है जाह्नवी-सिद्धार्थ की नई फिल्म Param Sundari



फिल्म जॉली एलएलबी 3 के गाने पर विवाद, निर्माता-निर्देशक को नोटिस देने के निर्देश



Tags:
  • Bollywood News
  • Sanjay Kapoor
  • करिश्मा कपूर
  • karishma kapoor
  • trending news