Rishi Kapoor के बर्थडे पर जानें उनके करियर की वो हिट फिल्में जिन्हें देखकर याद आ जाएंगे कॉलेज के दिन

Aman Vaishnav | Sept 03, 2025, 17:15 IST
महान एक्टर ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर को हुआ था। उन्होंने 1973 में अपनी पहली फिल्म 'बॉबी' से डेब्यू किया और दर्शकों के दिलों पर छा गए। 'कर्ज' और 'अमर अकबर एंथोनी' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
1 10 ऋषि कपूर का जन्म
Photo Gallery (1)

Rishi Kapoor Birth Anniversary: ऋषि कपूर इंडिया के फिल्मी जगत के एक जाने-माने एक्टर थे जिनका जन्म 4 सितंबर को हुआ था। ऋषि कपूर ने 1973 की फिल्म 'बॉबी' से अपने करियर की शुरुआत की। 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में कैंसर के कारण उनका निधन हो गया। आइए जानें उनकी 10 सबसे यादगार फिल्में।

2 10 बॉबी (1973)
Photo Gallery (2)

'बॉबी' ऋषि कपूर की पहली फिल्म थी जिसमें वह मुख्य एक्टर के रूप में थे। फिल्म बॉबी नें 1973 के दौर में 29.90 की कमाई की थी। यह 1973 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी जिसने ऋषि कपूर को रातोंरात स्टार बना दिया।

3 10 खेल खेल में
Photo Gallery (3)

यह एक मिस्टीरियस थ्रिलर फिल्म थी जिसमें ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने एक साथ काम किया था। इस फिल्म में उनका चुलबुला और रोमांटिक अंदाज दर्शकों को बहुत पसंद आया था।

4 10 कर्ज
Photo Gallery (4)

इस फिल्म में ऋषि कपूर ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया था, जिसे अपने पिछले जन्म की बातें याद आ जाती हैं। यह एक म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म थी जिसने उन्हें एक नया मुकाम दिया।

5 10 प्रेम रोग(1982)
Photo Gallery (5)

इस सामाजिक ड्रामा फिल्म में ऋषि कपूर ने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई जो एक विधवा से शादी करके समाज की रूढ़ियों को तोड़ना चाहता है। यह फिल्म उनके गंभीर एक्टिंग का प्रूफ है।

6 10 नागीना
Photo Gallery (6)

नागीना फिल्म में ऋषि कपूर ने सपोर्टिंग रोल निभाई थी, लेकिन उनके किरदार को दर्शकों ने बहुत सराहा। यह फिल्म अपने दशक की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी।

7 10 अमर अकबर एंथोनी (1977)
Photo Gallery (7)

इस कॉमेडी-एक्शन फिल्म में उन्होंने अकबर इलाहाबादी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके संवाद और गाने आज भी लोगों को याद हैं।

8 10 दामिनी
Photo Gallery (9)

दामिनी फिल्म में ऋषि कपूर का छोटा लेकिन बहुत इम्पोर्टेन्ट कैरेक्टर था। फिल्म में उनके निभाए गए वकील के किरदार ने उन्हें क्रिटिक की एप्रिसिएशन दिलाई।

9 10 ये वादा रहा
Photo Gallery (10)

यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी थी जिसमें उन्होंने एक अमीर लड़के का किरदार निभाया था। इस फिल्म के गाने आज भी बहुत पॉपुलर हैं।

10 10 शर्माजी नमकीन
Photo Gallery (11)

ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन थी, जो 31 मार्च 2022 को रिलीज हुई। उनके डिमाइज के बाद फिल्म के कुछ बचे हुए हिस्सों को परेश रावल ने पूरा किया था।