यश के बर्थडे पर फैन ने बनाया था 5 हजार किलो का केक,  कुछ ने बनाया आर्ट, एक्टर से मिलने के लिए फैन ने खुद को ही लगा दी आग

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
यश के बर्थडे पर फैन ने बनाया था 5 हजार किलो का केक,  कुछ ने बनाया आर्ट, एक्टर से मिलने के लिए फैन ने खुद को ही लगा दी आग

MUMBAI. कन्नड़ स्टार यश आज (8 जनवरी) को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 8 जनवरी 1986 को हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। कन्नड़ सिनेमा में उन्होंने बहुत कम समय में ही बड़ा नाम कमा लिया है। यश की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यश की एक झलक पाने के लिए लोग उनके घर के बाहर घंटों तक खड़े रहते हैं। साथ ही फैंस केजीएफ 2 के बाद से लगातार इस बात का इंतजार करते हैं कि आखिर यश का अगला प्रोजेक्ट क्या होगा और कब आएगा। यश के फॉलोअर्स की उनपर ऐसी दीवानगी है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। 







View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)





लड़कियों के बीच यश की हैं तगड़ी फैन फॉलोइंग





यश के फैंस उनके लिए काफी क्रेजी है। यश की लड़कियों के बीच तो तगड़ी फैन फॉलोइंग है ही, लेकिन साथ ही उनके करोड़ों लड़के भी उनके फैन है। फैंस की यश को लेकर खूब दीवानगी देखने को मिलती है। एक बार यश का फैन उनके बर्थडे पर उनसे नहीं मिल पाया तो उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। दरअसल यश के बर्थडे पर एक फैन उनके घर में उन्हें विश करने के लिए आया था। वह यश से नहीं मिल पाया था। इस बात से दुखी होकर फैन ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। बताया जाता है कि फैन का 80 प्रतिशत शरीर आग में झुलस गया था। 







View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)





ये खबर भी पढ़िए...











फैन ने बनवाया था यश के लिए 5000 किलो का केक





एक बार यश के बर्थडे पर फैन ने उनके लिए 5 हजार किलो का केक बनवाया था। केक में लिखा था- हैप्पी बर्थडे यश बॉस। ये केक बनाने वाले राम भवन स्वीट का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जोड़ा गया है। वहीं कुछ फैंस ने यश के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनका एक बड़ा आर्ट वर्क तैयार किया था। 







View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)



हैप्पी बर्थडे यश यश का जन्मदिन यश Happy Birthday Yash Yash Birthday Yash बॉलीवुड न्यूज