खतरों के खिलाड़ी के लिए फैंस सुपर-डुपर एक्साइटेड, शूटिंग के दौरान रोहित शेट्टी हुए बुरी तरह घायल, फ्रैक्चर्ड हुआ हाथ

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
खतरों के खिलाड़ी के लिए फैंस सुपर-डुपर एक्साइटेड, शूटिंग के दौरान रोहित शेट्टी हुए बुरी तरह घायल, फ्रैक्चर्ड हुआ हाथ

MUMBAI. टीवी के सबसे पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ कई दिनों से चर्चा में है। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बार शो में 14 कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया है। फैंस इस शो का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। हालांकि उनका ये इंतजार अब खत्म होने वाला है। हाल ही में शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रोहित बुरी तरह घायल हो गए है। उनका हाथ फ्रैक्चर्ड हो गया है। 



रोहित शेट्टी हुए बुरी तरह घायल



खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग स्टार्ट हो चुकी है। रोहित शेट्टी 8वीं बार इस शो को होस्ट करेंगे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शो की जर्नी की झलकियां शेयर की है। साथ ही उन्होंने शूटिंग के दौरान एक वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में उन्होंने दिखाया कि शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शो की शुरुआत में ही कुछ स्टंट सीन परफॉर्म करने के दौरान उन्हें चोट लग गई है। वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा-इस साल की शुरुआत कुछ टूटी हड्डियों से की लेकिन अब एक्शन के कुछ रूल्स तोड़ने के लिए तैयार हूं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 13। साउथ अफ्रीका में शो की फिल्मिंग शुरू। उम्मीद है कि पिछले सीजन में जो प्यार दिया है, वह आप इस सीजन में भी देंगे।




View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)



ये खबर भी पढ़िए....






नई थीम, नए स्टंट्स देखने को मिलेंगे



खतरों के खिलाड़ी 13' में इस बार 14 कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया है। इसमें अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, करण टेकर,  एरिका फर्नांडिस,अंकित गुप्ता, अर्चना गौतम, गशमीर महाजनी, हर्षद चोपड़ा, एमसी स्टैन, मुनव्वर फारुकी, नकुल मेहता, प्रियंका चाहर चौधरी के नाम शामिल है। हालांकि इन में कौन सा कंटेस्टेंट शो में नजर आएगा,ये तो शो के टेलीकास्ट होने पर ही पता चलेगा। लेकिन फैंस में शो को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस सीजन में नई थीम और कुछ नए स्टंट्स देखने को मिलेंगे।


रोहित का फ्रैक्चर्ड हुआ हाथ रोहित हुए घायल रोहित की टूटी हड्डियों Rohit fractured hand Bollywood News खतरों के खिलाडी Rohit injured Khatron Ke Khiladi Rohit broken bones बॉलीवुड न्यूज