MUMBAI. बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी नेता किरण खेर कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। तबीयत खराब होने पर सोमवार ( 20 मार्च) को उन्होंने अपना कोवि़ड टेस्ट करवाया। एक्ट्रेस की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गईं। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे है। किरण, चंडीगढ़ से सांसद हैं और काफी एक्टिव रहती हैं।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
दरअसल किरण ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया कि वह कोरोना की चपेट में आ गई है। उन्होंने ट्वीट कर लिया- कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं। इसलिए जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है वे प्लीज अपना टेस्ट कराएं। किरण के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर टेंशन में है और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि 2021 में किरण को मल्टीपल मायलोमा नाम का ब्लड कैंसर हो गया था। इस खतरनाक बीमारी से रिकवरी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में वापसी कर ली थी।
— Kirron Kher (@KirronKherBJP) March 20, 2023
किरण की फिल्में
किरण ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में की है। इसमें दोस्ताना, ओम शांति ओम, मैं हू ना, देवदास, रंग दे बसंती, हम तुम समेच कई अन्य फिल्में है। ज्यादातर फिल्मों में एक्ट्रेस ने मां का किरदार निभाया है। इस तरह की फिल्मों ने किरण खेर के करियर में चार चांद लगा दिए। किरण खेर ने अपने रोल्स और अदाकारी के जरिये पहचान बनाई है। अगर बात की जाएं उनकी अपकमिंग फिल्मों कि तो एक्ट्रेस जल्द ही विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास कंगना की इमरजेंसी भी है।
View this post on Instagram
A post shared by Kirron Kher (@kirronkhermp)