किशोर ने जिंदगी में फ्री में नहीं गाया कोई भी गाना, MP में हुआ था जन्म,आज तक रिलीज नहीं हुआ आखिरी गाना,चौथी पत्नी थी 20 साल छोटी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
किशोर ने जिंदगी में फ्री में नहीं गाया कोई भी गाना, MP में हुआ था जन्म,आज तक रिलीज नहीं हुआ आखिरी गाना,चौथी पत्नी थी 20 साल छोटी

MUMBAI. फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर किशोर कुमार का आज 4 अगस्त को बर्थडे है। किशोर भले ही आज हमारे बीच ना हो लेकिन वह और उनके गाने आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है। किशोर का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ था। बहुत कम लोग जानते होंगे कि किशोर का असली नाम आभास कुमार था। बता दें, किशोर का निधन उनके भाई के बर्थडे पर हुआ था।





नहीं हुआ लास्ट सॉन्ग रिलीज





किशोर ने लगभग 1600 फिल्मों में गाने गाए है। सिंगर के अलावा किशोर एक लेखक, फिल्म निर्माता और स्क्रीनराइटर भी थे। किशोर ने बॉम्बे टॉकीज फिल्म के लिए गाने गाए थे। कहा जाता है कि किशोर ने अपनी पूरी लाइफ कभी भी गाना फ्री में नहीं गाया। किशोर ने अमिताभ बच्चन के लिए 131 गाने गाए थे, जिनमें 115 गाने सुपरहिट रहे। किशोन का आखिरी गाना आज तक रिलीज नहीं हो पाया है। 





किशोर ने की थी 4 शादियां





किशोर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जितने खुश थे, पर्सनल लाइफ में उनकी जिंदगी उतनी ही उथल-पुथल रही। किशोर कुमार ने चार शादियां की थीं। उनकी पहली शादी रुमा घोष से हुई थी। दूसरी शादी मधुबाला से की थी। मधुबाला के लिए उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया था और अपना नाम ‘करीम अब्दुल’ रख लिया। मधुबाला के निधन के बाद किशोर ने 1976 में योगिता बाली के साथ शादी कर ली। हालांकि दो साल के अंदर ही यह रिश्ता खत्म हो गया। 1980 में उन्होंने चौथी शादी लीना चंद्रावरकर से की। बताया जाता है कि लीना, किशोर से 21 साल छोटी थीं। 



Bollywood News बॉलीवुड न्यूज kishore kumar kishore kumar birthday kishore kumar birth anniversary किशोर कुमार किशोर कुमार जन्मदिन किशोर कुमार बर्थ एनिवर्सरी