रक्षाबंधन ऐड ट्रोलिंग करने वालों को कृति सेनन ने दिया जवाब, बोलीं- दिल में है संस्कृति
Kaushiki | Aug 25, 2026, 11:17 IST
Kriti Sanon Ad Controversy
कृति सेनन के नए रक्षाबंधन ज्वेलरी ऐड पर भारी बवाल मच गया है। विज्ञापन में उनके बोल्ड आउटफिट को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत और एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर भी लोग कृति के लुक को लेकर लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
Kriti Sanon Ad Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का एक नया ज्वेलरी ऐड इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा छाया हुआ है। हालांकि इस विज्ञापन की वजह इसमें दिखाई गई खूबसूरत ज्वेलरी नहीं है। बल्कि इसमें पहनी गई कृति सेनन की ड्रेस को लेकर भारी हंगामा खड़ा हो गया है।
रक्षाबंधन के त्योहार पर बने इस कमर्शियल ऐड में कृति काफी इंडो-वेस्टर्न बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस ऐड में ऑफ-वाइट कलर का ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहना हुआ है। जैसे ही यह ऐड टीवी और इंटरनेट पर ऑनएयर हुआ, लोगों ने इसे त्योहार के हिसाब से सही नहीं माना।
देखते ही देखते सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि क्या कोई बहन अपने भाई को राखी बांधते वक्त ऐसे कपड़े पहनती है? सोशल मीडिया पर अब ये मामला केवल एक ऐड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारतीय संस्कृति, महिलाओं के कपड़ों और पर्सनल चॉइस पर एक बहुत बड़ी डिबेट बन चुका है।
![img_20260825_145332_1787649849127_1787654617890-328220]()
एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने रक्षाबंधन ऐड पर हुई ट्रोलिंग और कॉन्ट्रोवर्सी पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। इस ऐड में कृति की रीवीलिंग नेकलाइन ड्रेस और पेट डॉग को राखी बांधने के तरीके पर कुछ लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया था।
ट्रोलर्स को कड़ा रिप्लाई देते हुए कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं दिल में होती हैं, किसी कपड़े की नेकलाइन में नहीं। एथनिक फैशन जरूर बदला है, लेकिन महिलाओं के सम्मान को आज भी उनके आउटफिट से आंका जाता है। उन्होंने कहा कि वे अपनी सिस्टर नूपुर और पेट्स को भी प्यार व प्रोटेक्शन के सिंबल के रूप में राखी बांधती हैं।
![Kangana Ranaut instagram story]()
अब इस पूरे मुद्दे पर बॉलीवुड की बेबाक क्वीन और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की एंट्री हो चुकी है। कंगना ने कृति के इस लुक पर तंज कसते हुए काफी तीखी बातें कही हैं। उनके अलावा जर्मन-इंडियन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने भी कृति के इस विज्ञापन पर सवाल उठाए हैं।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut)ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि आज की महिलाओं के पास कपड़ों के बहुत सारे ऑप्शन मौजूद हैं। अलमारियां कॉकटेल ड्रेस, साड़ी, जींस और सलवार-कमीज से भरी पड़ी हैं।
कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि जब आपके पास इतने स्टाइलिंग ऑप्शंस हैं, तो फिर कोई भाई को ऐसे कपड़ों में राखी क्यों बांधेगा? उन्होंने कहा कि ये एडवर्टाइजमेंट जानबूझकर लोगों को असहज करने के लिए बनाया गया लगता है। ट्रोल
जर्मनी में पली-बढ़ी एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरी लिबरल सोच के हिसाब से भी यह बहुत गलत है। रक्षाबंधन एक बहुत ही खूबसूरत और गहरे अहसास वाला त्योहार है।
सुजैन ने आगे कहा कि कम कपड़े पहनने को वुमन एम्पावरमेंट कहना सबसे बड़ी गलतफहमी है। ये एडवर्टाइजमेंट यंग जनरेशन पर गलत असर डाल रहा है। त्योहार पर सही माहौल और कपड़ों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।
Kriti Sanon केइस एडवर्टाइजमेंट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी दो ग्रुप में बंट गए हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐड में ना तो आरती की थाली दिख रही है और ना ही माथे पर तिलक।
एक यूजर ने लिखा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र दिन पर कोई महिला ऐसी ड्रेस नहीं पहनती। लोगों का कहना है कि ऐड बनाने वाली एजेंसी और ब्रांड को पता था कि वे क्या कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कृति के फैंस उनका बचाव भी कर रहे हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या किसी के कपड़ों से उसके संस्कारों को जज करना सही है? आज के मॉडर्न दौर में फैशन और पर्सनल चॉइस काफी आगे बढ़ चुके हैं। कई लोगों का मानना है कि कोई क्या पहनता है, ये उसका अपना फैसला होना चाहिए।
लेकिन जब बात किसी सांस्कृतिक या पारंपरिक त्योहार की आती है, तो लोगों की भावनाएं उससे जुड़ जाती हैं। एडवर्टाइजमेंट कंपनियां (Advertisement)अक्सर क्रिएटिविटी के नाम पर बोल्ड एक्सपेरिमेंट करती हैं। हालांकि जब ये एक्सपेरिमेंट त्योहारों से जुड़ते हैं, तो लोगों का भड़कना स्वाभाविक हो जाता है।
फैशन की आजादी अपनी जगह है, लेकिन भारतीय समाज में त्योहारों की अपनी एक मर्यादा मानी जाती है। कृति सेनन के इस ऐड ने एक बार फिर फैशन और परंपरा के बीच की महीन रेखा पर बड़ी बहस छेड़ दी है। अब देखना यह होगा कि क्या कृति इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ती हैं या नहीं।
ये खबरें भी पढ़ें...
दीवाली पर नहीं, तो फिर कब रिलीज होगी रणबीर-यश की फिल्म रामायण, आया बड़ा अपडेट
अगस्त के आखिरी हफ्ते में थिएटर्स में होगा बड़ा धमाका, रिलीज होंगी 8 बड़ी फिल्में
Raksha Bandhan Movies: OTT और यूट्यूब पर देखें भाई-बहन के बॉन्ड पर बनी ये फिल्में
Jana Nayagan Review: सीएम थलपति विजय की आखिरी फिल्म ने पर्दे पर मचाया धमाल
रक्षाबंधन के त्योहार पर बने इस कमर्शियल ऐड में कृति काफी इंडो-वेस्टर्न बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस ऐड में ऑफ-वाइट कलर का ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहना हुआ है। जैसे ही यह ऐड टीवी और इंटरनेट पर ऑनएयर हुआ, लोगों ने इसे त्योहार के हिसाब से सही नहीं माना।
देखते ही देखते सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि क्या कोई बहन अपने भाई को राखी बांधते वक्त ऐसे कपड़े पहनती है? सोशल मीडिया पर अब ये मामला केवल एक ऐड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारतीय संस्कृति, महिलाओं के कपड़ों और पर्सनल चॉइस पर एक बहुत बड़ी डिबेट बन चुका है।
img_20260825_145332_1787649849127_1787654617890-328220
एक्ट्रेस कृति सेनन ने चुप्पी तोड़ी
ट्रोलर्स को कड़ा रिप्लाई देते हुए कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं दिल में होती हैं, किसी कपड़े की नेकलाइन में नहीं। एथनिक फैशन जरूर बदला है, लेकिन महिलाओं के सम्मान को आज भी उनके आउटफिट से आंका जाता है। उन्होंने कहा कि वे अपनी सिस्टर नूपुर और पेट्स को भी प्यार व प्रोटेक्शन के सिंबल के रूप में राखी बांधती हैं।
Kangana Ranaut instagram story
कंगना ने ली कृति सेनन की क्लास
कंगना रनौत (Kangana Ranaut)ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि आज की महिलाओं के पास कपड़ों के बहुत सारे ऑप्शन मौजूद हैं। अलमारियां कॉकटेल ड्रेस, साड़ी, जींस और सलवार-कमीज से भरी पड़ी हैं।
कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि जब आपके पास इतने स्टाइलिंग ऑप्शंस हैं, तो फिर कोई भाई को ऐसे कपड़ों में राखी क्यों बांधेगा? उन्होंने कहा कि ये एडवर्टाइजमेंट जानबूझकर लोगों को असहज करने के लिए बनाया गया लगता है। ट्रोल
सुजैन बर्नर्ट ने भी उठाए गंभीर सवाल
सुजैन ने आगे कहा कि कम कपड़े पहनने को वुमन एम्पावरमेंट कहना सबसे बड़ी गलतफहमी है। ये एडवर्टाइजमेंट यंग जनरेशन पर गलत असर डाल रहा है। त्योहार पर सही माहौल और कपड़ों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।
सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
This is an ad from a jewellery brand featuring a Bollywood actress for Raksha Bandhan
In this ad, she is wearing a skimpy outfit while celebrating Raksha Bandhan
Not just that, she also got a Rakhi for her dog, giving the dog more importance than her brother
Spirit of Raksha… pic.twitter.com/0NBjjeNHhh
— Tushar ॐ♫₹ (@Tushar_KN) August 21, 2026
क्या किसी के कपड़ों को जज करना सही है
लेकिन जब बात किसी सांस्कृतिक या पारंपरिक त्योहार की आती है, तो लोगों की भावनाएं उससे जुड़ जाती हैं। एडवर्टाइजमेंट कंपनियां (Advertisement)अक्सर क्रिएटिविटी के नाम पर बोल्ड एक्सपेरिमेंट करती हैं। हालांकि जब ये एक्सपेरिमेंट त्योहारों से जुड़ते हैं, तो लोगों का भड़कना स्वाभाविक हो जाता है।
फैशन की आजादी अपनी जगह है, लेकिन भारतीय समाज में त्योहारों की अपनी एक मर्यादा मानी जाती है। कृति सेनन के इस ऐड ने एक बार फिर फैशन और परंपरा के बीच की महीन रेखा पर बड़ी बहस छेड़ दी है। अब देखना यह होगा कि क्या कृति इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ती हैं या नहीं।
ये खबरें भी पढ़ें...
दीवाली पर नहीं, तो फिर कब रिलीज होगी रणबीर-यश की फिल्म रामायण, आया बड़ा अपडेट
अगस्त के आखिरी हफ्ते में थिएटर्स में होगा बड़ा धमाका, रिलीज होंगी 8 बड़ी फिल्में
Raksha Bandhan Movies: OTT और यूट्यूब पर देखें भाई-बहन के बॉन्ड पर बनी ये फिल्में
Jana Nayagan Review: सीएम थलपति विजय की आखिरी फिल्म ने पर्दे पर मचाया धमाल
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari